Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHardoiख़ुशी के आंसू लेकर कलेक्ट्रेट से निकली दिव्यांग रामसुखी

ख़ुशी के आंसू लेकर कलेक्ट्रेट से निकली दिव्यांग रामसुखी

हरदोई एक दिव्यांग महिला राम सुखी जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद के समक्ष पहुँची। उन्होंने कहा कि वह घर में अकेली हैं और दिव्यांग हैं। रामसुखी ने जिलाधिकारी से ट्राईसाईकिल दिलाने का अनुरोध किया ताकि वह आसानी से आवागमन कर सके। जिलाधिकारी ने तत्काल दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी को बुलवाया तथा एक ट्राईसाईकिल देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी तत्काल एक ट्राईसाईकिल लेकर आये जिसे जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से रामसुखी को ट्राईसाईकिल सौंपी।

अहिरोरी विकास खण्ड के भगवान पुरवा मजरा जलालपुर की रहने वाली रामसुखी ने बताया कि उनके पास आवास भी नहीं है। वह पन्नी डालकर रहती हैं। यह सुनकर जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से तत्काल बीडीओ अहिरोरी से बात की तथा रामसुखी को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। दिव्यांग रामसुखी ट्राईसाईकिल लेकर स्वयं के मकान का भरोसा लेकर ख़ुशी के साथ कलेक्ट्रेट कक्ष से विदा हुईं। रामसुखी व उनके साथ आयी उनकी बहन ज्ञानवती ने जिलाधिकारी का धन्यवाद किया। रामसुखी ने कहा कि आज उनका कलेक्ट्रेट आना सफल हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular