Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurमंडलायुक्त सभागार में मंडल स्तरीय सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित

मंडलायुक्त सभागार में मंडल स्तरीय सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में योजनाओं की प्रगति की हुई गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गोरखपुर। मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (सीएम डैशबोर्ड) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की प्राथमिक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक दीपक सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि देवरिया, महराजगंज एवं कुशीनगर जनपदों के जिलाधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित रैंकिंग, फीडबैक एवं लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, राजस्व, पंचायती राज, समाज कल्याण, आवास योजना, जल जीवन मिशन एवं रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उन्हें तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जनपद स्तर पर सीएम डैशबोर्ड की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है।

बैठक के अंत में मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर अद्यतन सूचनाएं समय से अपलोड की जाएं तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि मंडल की रैंकिंग में सुधार हो और योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular