भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
इटावा। भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी विस्तार एवं मासिक बैठक शिविर कार्यालय एकलव्य शूटर्स एकेडमी भरथना चौराहा पर कानपुर प्रांत के उपाध्याय शिवनंदन सिंह भदौरिया प्रान्त महिला प्रमुख श्रीमती सुशीला राजावत,प्रचार प्रमुख अक्षय प्रताप सिंह,जल आयाम श्रीमती वर्षा दुबे की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष राहुल तोमर एवं जिला मंत्री रवीन्द्र चौहान ने जिला कार्यकारिणी के विस्तार और संगठन को क्रियाशील के उद्देश्य के लिए कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्ताव के माध्यम से जिला उपाध्यक्ष और जिला युवा सह प्रमुख के दायित्व हेतु क्रमशःसुश्री चित्रा परिहार और दीपेंद्र राठौर के नाम प्रस्तावित किए जिसे उपस्थित सम्पूर्ण कार्यकारिणी ने सहर्ष स्वीकार कर स्वागत किया।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सुश्री चित्रा परिहार ने अपने वक्तव्य में कहा कि किसान संघ के उद्देश्यों के अनुरूप अपने दायित्व का निर्वहन के साथ किसान के पारिवारिक और आर्थिक प्रबंधन पर कार्य करूंगी।महिला किसान खेत की तैयारी,बुवाई,कटाई से लेकर पशुपालन तक के 80%कार्यों का नेतृत्व करती हैं और परिवार की पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं।
नवनियुक्त जिला युवा सह प्रमुख दीपेंद्र राठौर ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को संगठित करना और उन्हें भारतीय किसान संघ के सिद्धांतों एवं कार्यों से जोड़कर भारतीय सांस्कृतिक और ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक उत्सवों के माध्यम से युवाओं को संगठन के ‘राष्ट्र प्रथम’ के विचार से जोड़ना है।बैठक में जिलामंत्री रविन्द्र चौहान,सुधीर यादव , अवनीश त्रिपाठी,अरुणा सिंह,आशीष शुक्ला,नीतू श्रीवास्तव,सीटू माथुर,रवि रतन,रोहित यादव मौजूद रहे।





