Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurजिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

अवधनामा संवाददाता

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जनपद का स्तर पर ऑन बोर्ड शुरू

ललितपुर। जनपद स्तरीय उद्योग बन्धु जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसके अन्तर्गत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में ग्राम प्रधानों के लॉगिन आई.डी. को ऑन बोर्ड कराने के साथ ही अर्बन लोकल स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन की यूजर आई.डी. को अर्बन लोकल बॉडी के स्तर पर कार्य किया जाना है। अध्यक्ष द्वारा योजना के संचालन के लिए शीघ्र ही आई.डी.जनरेट कर ऑनबोर्ड कराने के निर्देश दिये गयें। जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी एवं प्रतिनिधि ईओ को योजना के क्रियान्वयन में आवश्यक रूपरेखा तैयार करने के निर्देश प्राप्त हुये। नवसृजित औद्योगिक आस्थान बीघाखेत की भूमि पैमाइश में आ रही कठिनाईयों को भी अध्यक्ष ने तहसीलदार सदर को शीघ्र निस्तारित करते हुये उक्त प्रकरण की पत्रावली उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। चन्देरा औद्योगिक आस्थान में सड़क, नाली निर्माण के सम्बन्ध में उद्यमियों द्वारा लिखित रूप से सहमति प्रदान की गयी जिसमें उनके द्वारा आपसी सहयोग से समन्वय बनाते सहयोग करने की बात कही गयी। जनपद ललितपुर में औद्योगिक इकाईयों की कानून व सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धी कोई बिन्दु नही आया गया। विभागीय योजनाओं में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना में प्रगति अच्छी होने पर अध्यक्ष महोदय ने खुशी जाहिर की। निवेश मित्र पोर्टल पर औद्योगिक आस्थानों को लाइसेन्स सम्बन्धित प्रकरण में समय सीमा के उपरान्त कोई भी मामला लम्बित नही पाया गया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2023 में प्राप्त प्रस्तावों में जनपद स्तर पर 186 एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किये जा चुके है जिसमें 42 इकाईयां जी.बी.सी. शॉर्ट लिस्ट एवं 38 इकाई जी.बी.सी. प्रोजेक्ट रेडी की जा चुकी है। स्टेशन रोड औद्योगिक आस्थान में स्वतन्त्र विद्युत फीडर के लिए अलग क्षेत्र से विद्युत फीडर की व्यवस्था करने के लिए प्रतिनिधि अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वारा कही गयी। औद्योगिक आस्थान चन्देरा में स्वतन्त्र विद्युत फीडर के लिए उद्यमियों द्वारा मांग की गयी कि रोंड़ा स्थित विद्युत सब स्टेशन से जोडऩे से समस्या का हल हो सकता है। प्लेज योजना अन्तर्गत इच्छुक उद्यमी द्वारा मांग की गयी कि उनकी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जायें जिस पर तहसीलदार सदर द्वारा बताया गया कि यह जमीन काफी पुरानी है एवं कुछ जगह कब्जे को मुक्त भी करा लिया गया है उनकी टीम द्वारा चिन्हांकन का कार्य किया जा रहा है। लखनपुरा स्टोन क्रशर विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में सर्वे नही होने की बात कही गयी। अध्यक्ष द्वारा जल्द ही सर्वे सम्बन्धी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। सर्या ऊर्जा प्रा. लिमिटेड की लीज डीड को राजस्व अभिलेखों में अकित करने विषयक ऑनलाइन आप्शन अभी न खुलने की बात बतायी गयी। औद्योगिक आस्थान में शैड को भूखण्ड को परिवर्तन करने के लिए पत्र प्रेषण सम्बन्धी कार्य प्रचलित है। मड़ावरा में स्थापित उद्योगों को विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में अध्यक्ष द्वारा एक सर्वे करने के लिए निर्देशित किया गया। ग्रेनाइट उद्योग की रायल्टी विषय में एक बैठक जिला खनन अधिकारी एवं सम्बन्धित उद्यमियों के साथ करने के निर्देश दिये गये। सी.एम.डैशबोर्ड दर्पण पोर्टल पर 04 विभागीय योजनाओं की प्रगति में ओ.डी.ओ.पी. योजनाओं में ए प्लस श्रेणी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में बी श्रेणी व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनाओं में सी श्रेणी प्राप्त हुये जिससे सुधारने के लिए कहा गया। इसके अतिरिक्त अन्य बिन्दु में मेसर्स तान्या टैक्सटाइल्स द्वारा अपनी इकाई में हो रहे वायु प्रदूषण सम्बन्धी समस्या से अवगत कराया गया जिसके लिए अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण करने के लिए कहा गया। इस दौरान सहायक अभियन्ता यूपी एस.आई.सी. कानपुर, सहायक अभियन्ता पी.डब्ल्यू.डी., मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक बाट माप, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर, क्षेत्रीय वनाधिकारी, कार्य अधिकारी जिला पंचायत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड ललितपुर, प्रतिनिधि नगर पालिका, प्रतिनिधि श्रम विभाग, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, सी.एस.सी. केन्द्र से मोहम्मद अन्सार, संजीव कुमार, शाहवाज खान एवं अध्यक्ष सेवाराम चौधरी, मुकेश परवार, रजनीश चड्ढ़ा, नीतेश जैन, विनीत चतुर्वेदी, राकेश बरया, ब्रजेश वाजपेयी, सरोज सिंह, उद्यमी मित्र रवि बबेले, उद्योग विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने व आभार कमलेश सराफ ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular