Thursday, March 6, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurजिला पंचायत सदस्य के चाचा की हत्या, अद्र्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला...

जिला पंचायत सदस्य के चाचा की हत्या, अद्र्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला शव

अवधनामा संवाददाता

 

ललितपुर। आपराधिक घटनाओं में अचानक से जोरदार उछाल आया है। गुरूवार को सुबह निकटवर्ती ग्राम पनारी स्थित एक खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव अद्र्धनग्न अवस्था में पड़ा मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विवेचना शुरू की। मृतक की शिनाख्त कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक जिला पंचायत सदस्य रामू कुशवाहा के बड़े चाचा बताये गये हैं।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला चौबयाना निवासी सुखलाल कुशवाहा 55 वर्ष एक दिन पहले बुधवार की सुबह घर से ग्राम पनारी स्थित अपने खेत पर जाने की कहकर निकला था। गुरूवार को सुबह सुखलाल का शव ग्राम पनारी स्थित मदर टेरेसा आश्रम के पास उसके खेत में झाडिय़ों में अर्धनग्न अवस्था में ग्रामीणों पड़ा मिला। सुखलाल के शरीर पर चोटें के निशान भी पाये गये हैं। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय द्वारा मौका मुआयना कर मामले के शीघ्र खुलासे को लेकर अधीनस्था को निर्देशित किया गया है। बताया जा रहा है कि सुखलाल कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य/भाजपा नेता रामू कुशवाहा के बड़े चाचा हैं। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या किये जाने के आरोप लगाये हैं। सुखलाल के छोटे भाई पूर्व पार्षद कैलाश कुशवाहा ने बताया कि बड़े बुधवार को बाइक से खेत पर निकले थे। रात में घर नहीं लौटे तो फोन लगाया गया लेकिन फोन नहीं उठा। सुबह गांव की महिला शौच के लिए गई हुई थी तो उन्होंने शव पड़ा देखा। मृतक के दो पुत्र व के पुत्री हैं। पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular