जिलाधिकारी ने कोविड अस्पतालों में पहुंच मरीजों का जाना हाल

0
46

District Magistrate visits patients in Kovid Hospitals

अवधनामा संवाददाता

व्यवस्थायें मिली संतोषजनक

ललितपुर।(Lalitpur)  जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार द्वारा सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र तालबेहट स्थित कोविड-19 अन्तर्गत एल-2 एवं राजकीय पॉलीटेक्निक, तालबेहट स्थित कोविड-19 अन्तर्गत बनाये गये एल-1 हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तालबेहट स्थित कोविड-19 अन्तर्गत एल-2 हॉस्पिटल सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें चिकित्सालय में स्टॉफ की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगायी गयी थी। निरीक्षण के समय चिकित्सक डॉ0 शिवेन्द्र एवं डॉ0 अनुराग उपस्थित पाये गये। इसके अतिरिक्त अशोक फार्मासिस्ट, मनीष फार्मासिस्ट, माया पाल स्टाफ नर्स, सुलेखा स्टाफ नर्स, रामस्वरूप सफाई कर्मचारी एवं देशपाल सफाई कर्मचारी के साथ-साथ सुरक्षा कर्मी भी उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय हॉस्पिटल की क्षमता 60 बैड के सापेक्ष कुल-29 मरीज भर्ती पाए गए। निरीक्षण के समय तक कोई नया मरीज भर्ती नहीं हुआ। मौके पर बताया गया कि हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। इस पर निर्देशित किया गया कि निर्वाध आपूर्ति हेतु सत्त निगरानी रखते हुए ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाये रखना सुनिश्चित करें। निरीक्षण में यह भी अवगत कराया गया कि इस समय ऑक्सीजन सिलेण्टर पर 13 मरीज, ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर पर 12 मरीज एवं 04 मरीज सामान्य स्थिति में हैं। हॉस्पिटल में भर्ती मरीज कुलदीप के पुत्र देवेन्द्र से वार्ता की गयी, उनके द्वारा बताया गया कि वह 08 दिन से भर्ती है, बहुत ज्यादा सुधार नहीं हो रहा है। इसी प्रकार मरीज सोनीराजा की पुत्री सुश्री अंजलीराजा से पूछताछ की गयी, जिसमें इनके द्वारा बताया गया कि 05 दिन से भर्ती हैं, स्थिति में सुधार हो रहा है। खान पान के सम्बन्ध में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गयी। भर्ती मरीजों के सम्बन्ध में पॅूछतॉछ करने पर द्वारा बताया गया कि डॉक्टर्स नियमित रूप से उनका उपचार कर रहे हैं एवं दवा आदि भी समय से नियमित रूप से दी जा रही है। भर्ती मरीजों को आवश्यकतानुसार रेमेडीशिविर इंजेक्शन लगाये गये हैं तथा रेमेडीशिविर इंजेक्शन की स्टॉक में उपलब्ध है। इसके उपरांत हॉस्पिटल में खान-पान एवं पेयजल/जलापूर्ति आदि व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा मरीजों एवं चिकित्सकों से खानपान के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। किसी भी मरीज द्वारा भोजन के सम्बन्ध में शिकायत नहीं की गयी। मौके पर उपस्थित सम्बन्धित नोडल अधिकारी/चिकित्सक को निर्देशित किया गया कि खाने की गुणवत्ता निर्धारित मानक के अनुसार सुनिश्चित करायी जाये, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। हॉस्पिटल में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय के प्रत्येक शौचालय जाकर देखा गया, शौचालयों में काफी गन्दगी पायी गयी, इस पर अधीक्षक को निर्देशित किया जाता है कि खराब नल की टोटियों को तत्काल सही कराना सुनिश्चित करे तथा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय। जिलाधिकारी द्वारा सभी 29 मरीजों से व्यक्तिगत रूप से जाकर उनका हाल-चाल पूछा गया, साथ ही चिकित्सकों/कर्मचारियों के कार्य, व्यवहार एवं आचरण के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की गयी। किसी भी मरीज द्वारा कोई गंभीर शिकायत नहीं की गयी। इसके उओरांत जिलाधिकारी राजकीय पॉलीटेक्निक, तालबेहट स्थित कोविड-19 अन्तर्गत एल-1 हॉस्पिटल पहुंचे। यहां पर उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें चिकित्सालय में स्टॉफ की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगायी गयी है। इस हॉस्पिटल में कुल-6 चिकित्सक तैनात है, जिनमें से 2-2 चिकित्सकों की 03 शिफ्ट में ड्यूटी लगायी गयी है। निरीक्षण के समय चिकित्सक डॉ0 अनिल शाक्य एवं डॉ0 रूची गुप्ता एवं अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ, सफाई कर्मचारी एवं सुरक्षा गार्ड मौके पर उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय कुल 25 मरीज पाये गये। मौके पर जिलाधिकारी ने प्रत्येक मरीज के पास जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। सभी मरीजों द्वारा इस चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ के बारे में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गयी। निरीक्षण के समय हॉस्पिटल में 190 के सापेक्ष कुल-07 मरीज भर्ती पाये गये। अधिकॉश मरीजो के एस0पी0ओ0-2 लेबिल की जॉच मौके पर करायी गयी, जो संतोषप्रद पायी गयी। निरीक्षण के समय सभी मरीजों से वार्ता की गयी, भानकुंवर द्वारा बताया गया कि वह विगत 07 दिन से, मूलचन्द्र 05 दिन, नरेन्द्र सिंह 02 दिन, गनेशराम 06 दिन, शिशुपाल 05 दिन, सपना 06 दिन एवं लक्ष्मीबाई 10 दिन से भर्ती है। कोई भी मरीज ऑक्सीजन पर नहीं है। सभी की स्थिति संतोषप्रद पायी गयी। निरीक्षण में चिकित्सालय में अधिकॉश मरीजो के पास बेडशीट नहीं पायी गयी। इस पर नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी मरीजों को शीघ्रतिशीघ्र बेडशीट दिलवाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन के 36 सिलेण्डर भरे हुए एवं 02 सिलेण्डर खाली पाये गये तथा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था होना बताया गया। मौके पर निर्देशित किया गया कि निर्वाध आपूर्ति हेतु सत्त निगरानी रखते हुए ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाये रखना सुनिश्चित करें। भर्ती मरीजों से पॅूछतॉछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि डॉक्टर्स नियमित रूप से उनका उपचार कर रहे हैं एवं दवा आदि भी समय से उनकों नियमित रूप से दी जा रही है। उपस्थित मरीजों द्वारा उपचार के सम्बन्ध में संतोष व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी एल-1 एवं एल-2 को निर्देशित किया गया कि वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत हॉस्पिटल में तैनात चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ की ससमय, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करायें। साथ ही चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ का अधिकाधिक सहायोग लें, ताकि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को अपेक्षित लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें, ताकि कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here