Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurजनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति हेतु जिलाधिकारी ने...

जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति हेतु जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

 

अवधनामा संवाददाता

 
योजनान्तर्गत अपात्रों की रिपोर्ट बनाकर रिकवरी करने के दिये निर्देश
 
ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उप निदेशक कृषि ने अवगत कराया कि जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद के कृषकों, जिनका उनके आधार, नाम और नम्बर में ऋुटि होने के कारण उनको योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। इसके साथ अपात्र कृषक जिनके द्वारा योजना का लाभ प्राप्त किया जा रहा है, उनके रिकवरी की कार्यवाही भी की जानी है, जिसका डाटा बैंकों को पूर्व में ही उपलब्ध कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जनपद में किसान सम्मान निधि के तहत बैंकों में कुल 7911 लाभार्थियों का पंजीकरण के समय डाटा सम्बंधी गलत सूचना दर्ज हो गई है, इसमें 2365 लाभार्थियों के आधार में नाम गलत है तथा 5546 लाभार्थियों के आधार नम्बर गलत हैं। इसके साथ ही जनपद में लगभग 1500 अपात्र कृषकों से वसूली की जानी है, जो आयकरदाता एवं भूमिहीन कृषक हैं। इसमें मृतक कृषक भी शामिल हैं, जिनके नाम से योजनान्तर्गत पंजीकरण किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन कृषकों से रिकवरी की जानी है, उनकी रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध करायें, किसान सम्मान निधि में डाटा अपलोड सम्बंधी रिपोर्ट जिन कर्मचारियों के द्वारा तैयार की गई है, उन्हीं कर्मचारियों को रिकवरी के कार्यों में लगायें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित जनपद की विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular