महोबा। विकासखण्ड पनवाडी का बुधवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने निरीक्षण किया। मनरेगा पटल पर निरीक्षण दौरान एपीओ से योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी ली साथ ही सीमान्त व एमडीएम शेड, खेलमैदान, बाउंडीवाल के बावत जानकारी ली। निरीक्षण दौरान एपीओ ने बताया कि फील्ड विजिट एवं एनएमएमएस के माध्यम से फोटोग्राफ प्राप्त कर मिलान किया जाता है और 56 ग्राम पंचायतो में 1971 श्रमिक कार्यरत हैं।
डीएम ने निरीक्षण दौरान आवास पटल पर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के सम्बन्ध में जानकारी ली गई, जिस पर बताया गया कि मुख्यमंत्री आवासो का विभिन्न ग्राम पंचायतों में किस प्रकार आवंटन किया गया है, इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत से उनके स्टॉफ की जानकारी ली।
डीएम ने विकासखंड परिसर में बने व्यायामशाला का निरीक्षण कर निर्देशित किया गया कि यहां 02 जिम ट्रैनर रखे जाएं और व्यायामशाला को सुबह शाम खुलने का समय बाहर लिखवाया जाये। परिसर में बने आवासो के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जानकारी ली, जिसमें परियोजना निदेशक, बीडीओ पनवाडी ने अवगत कराया गया कि उक्त भाग सचिवो को कार्य के लिए आवंटित है, जिस पर डीएम ने निर्देशित किया गया कि इसमें सचिवों का नाम, मोबाइल नंबर व मिलने का समय दर्ज किया जाये।
निरीक्षण दौश्रान डीएम ने पुस्तकालय का जायजा लिया, जहां पर कार्य संतोषजनक पाया गया। मीटिंग हाल में विद्युत की व्यवस्था एवं अच्छे शौचालय बनवाने के लिए निर्देर्शित किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि पनवाडी विकासखंड को आईएसओ स्टैण्डर्ड का विकासखंड बनाया जाना है इसके लिए समस्त जन सुविधाओं का विकास शीघ्र कर लिया जाये।
जैसे आगन्तुको को बैठने के लिए वेटिंग रूम एवं फिक्स चेयर की व्यवस्था आदि के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पीडी, बीडीओ पनवाडी एवं ब्लाक प्रमुख पनवाड़ी द्वारा महोदया के निर्देशानुसार कार्य शीघ्र कराकर महोदया की अपेक्षानुसार विकास खंड को विकसित किए जाने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर परियोजना निदेश, खंड विकास अधिकारी, ब्लाक प्रमुख आदि उपस्थित रहे।





