Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी ने विकास खण्ड चरखारी का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड चरखारी का किया निरीक्षण

डीएम ने लेखाकार को विकास खण्ड में लाइट व अन्य मरम्मत कार्यो को कराने के दिए निर्देश

महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने शनिवार को विकास खण्ड चरखारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी, चरखारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम कार्यालय के स्थापना व लेखा पटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लेखाकार को विकास खण्ड में लाइट व अन्य मरम्मत कार्यो को कराने के लिए निर्देशित किया। स्थापना पटल के समस्त अभिलेख अद्यतन रखने व जाबकार्ड प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया।

मनरेगा पटल पर निरीक्षण के दौरान एपीओ से योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी ली। बताया गया कि सीमान्त व एमडीएम शेड, खेलमैदान, बाउण्डीवाल, शूल खुदाई के कार्य संचालित है।गुणवत्ता की निरीक्षण के लिए क्या प्रयास किये जाते हैं। APO द्वारा अवगत कराया कि फील्ड विजिट एवं एनएमएमएस के माध्यम से फोटोग्राफ प्राप्त कर मिलान किया जाता है।

आवास पटल पर महोदया ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने जानकारी की मुख्यमंत्री आवासो का विभिन्न ग्राम पंचायतों में किस प्रकार आवंटन किया गया है।इसके पश्चात जिलाधिकारी नें सहायक विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत से उनके स्टॉफ की जानकारी ली।

डीएम ने विकास खंड परिसर में बने आवासीय भवन, शौचालय का निरीक्षण किया एवं निर्देशित किया, साथ ही परिसर में बने आवासो के सम्बन्ध में जानकारी की। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय के लिए जल्द जगह चिन्हित करके पुस्तकालय का निर्माण कराया जाए। आवासीय भवनों को जल्द से जल्द जर्जर घोषित कर भवनों को गिरवाया जाए, जिससे नये भवन का निर्माण कार्य कराया जा सके। मीटिंग हाल में विद्युत की व्यवस्था एवं अच्छे शौचालय एवं साफ सफाई के लिए निर्देर्शित किया गया।

जिलाधिकारी दने निर्देशित किया कि चरखारी विकास खंड को ISO स्टैण्डर्ड का विकासखण्ड बनाया जाना है।उन्होंने आगन्तु‌को को बैठने के लिए वेटिंग रूम एवं फिक्स चेयर की व्यवस्था आदि करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि स्थापना निधि से कराये जा रहे कार्यों को 15 मार्च से पहले पूर्ण कर लिया जाए। कार्य विभाजन में लापरवाही मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

15 वें वित से कराये जा रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक परिसर में सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित BDO चरखारी द्वारा महोदया के निर्देशानुसार कार्य कराकर महोदया की अपेक्षानुसार विकास खंड को विकसित किए जाने का आश्वासन दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular