Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र, शास्त्री नगर पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का किया...

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र, शास्त्री नगर पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का किया निरीक्षण

बांसी सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर ने बुधवार को नगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्र, शास्त्री नगर पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया। कमी पाए जाने पर ए एन एम और आशा से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएनएम से गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। गर्भवती महिला की अपने सामने जिलाधिकारी ने जांच कराया। गर्भवती महिलाओं की एचएलआरपी जांच के लिए एएनएम के पास स्ट्रिप उपलब्ध था। गर्भवती महिला का एमसीपी कार्ड नही बना था। जिलाधिकारी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एएनएम और आशा का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। ड्यू लिस्ट अपडेट थी।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सैम-मैम बच्चों का रजिस्टर देखा गया तथा सैम मैम बच्चों को पोषाहार का वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। एचआरपी रजिस्टर पूर्ण था। जिलाधिकारी ने एएनएम को निर्देश दिया कि एचआरपी महिलाओ का नियमित जांच एवं टीकाकरण कराए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस में गर्भवती महिलाओ की गोदभराई, अन्नप्रासन्न कराये तथा पोषाहार का वितरण कराए। आशा डायरी पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।

आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular