Wednesday, April 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी ने की भूमि अध्याप्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक।

जिलाधिकारी ने की भूमि अध्याप्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक।

गोण्डा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में भूमि अध्याप्ति विभाग से संबंधित कार्यों तथा किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि अध्याप्ति की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई, जिसमें प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि अध्याप्ति कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर भूमि अध्याप्ति अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी तरबगंज श्री विश्वामित्र को कार्य में शिथिलता बरतने के कारण शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गेहूं की फसल कटाई के तुरंत बाद भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही तेजी से पूर्ण की जाए, ताकि परियोजनाओं में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को उनके भूमि के बदले समय से उचित मुआवजा दिया जाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसी प्रकार की असंतोष की स्थिति उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने भूमि अध्याप्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित सभी परियोजनाओं के अंतर्गत सड़कों की कुल लंबाई, भूमि विवादों के कारण तथा अन्य आवश्यक सूचनाएं व्यवस्थित रूप से संकलित कर समय पर प्रस्तुत की जाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, भूमि अध्याप्ति अधिकारी पंकज कुमार वर्मा, एक्सईएन एनएच अयोध्या, एनएचएआई सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular