Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurजिलाधिकारी ने किया थाना कुरारा का वार्षिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया थाना कुरारा का वार्षिक निरीक्षण

जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मंगलवार को थाना कुरारा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गार्द द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, लॉकअप, अपराध रजिस्टर, मिशन शक्ति कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना, पुलिस भोजनालय तथा थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों का सघन निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने अभिलेखों का गहन परीक्षण करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। एससी/एसटी रजिस्टर का अवलोकन कर संबंधित मामलों में प्रभावी एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा से जुड़े अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए महिला शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय एवं संवेदनशील बनाए रखने पर जोर दिया गया। शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की साफ-सफाई, रख-रखाव एवं अभिलेखों के समुचित संधारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना परिसर की स्वच्छता का भी निरीक्षण किया गया और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों व पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना कुरारा सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular