सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में जिला स्तरीय पोषण समिति/जिला कन्वर्जेस समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा विगत माह के बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत फेस वैरिफिकेशन होना चाहिए। संभव अभियान 5.0 के अन्तर्गत बीएचएनडी दिवस में सैम बच्चों को चिन्हित करते हुये आवश्यक दवायें उपलब्ध करायें तथा पोषण ट्रैकर एवं ई कवच पोर्टल पर फीडिंग करायें। टेक होम राशन सभी लाभार्थियों में वितरण करायें।
बीएचएनडी दिवस में पोषाहार का वितरण कराये तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन करायें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि टीएचआर प्लान्ट द्वारा प्रतिदिन उत्पादन किया जाये। गर्भवती महिलाओं का विवरण एवं सैम-मैम बच्चों का विवरण दर्ज कराये। आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम की मीटिंग अवश्य होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने डाटा फीडिंग शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओ एवं बच्चो को चिन्हित कर समय से पोषाहार उपलब्ध कराये, बच्चों में पुष्टाहार का वितरण कराने का निर्देश दिया।
इस कार्य में लापरवाही पाये जाने पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त सी.डी.पी.ओ./सुपरवाइजर को निर्देश दिया कि वीएचएनडी के माध्यम से सैम बच्चों, मैम बच्चे, गर्भवती महिलाओ का स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सैम बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा होम विजिट पोषण ट्रैकर के प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रजत कुमार चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त सीडीपीओ, सुपरवाइजर व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।





