Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeआकर्षक मार्च पास्ट के साथ शुरू हुई जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता, डी...

आकर्षक मार्च पास्ट के साथ शुरू हुई जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता, डी एम ने किया उद्घाटxन

पी टी विशेष प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कबड्डी,बालीवाल में भादर, जगदीशपुर और भेंटुआ की टीमें आगे रहीं

मोहित और प्रतीक्षा ने जीती चार सौ मीटर दौड़

कृपया हेडिंग,क्रासर और आम से कम दो फोटो के साथ अमेठी पेज की लीड बनाने की कृपा करें।

परिषदीय विद्यालयों की जनपदीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता सोमवार को डा भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में शुरू हुई।डी एम संजय चौहान ने कबूतर उड़ाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया।चटख धूप और उत्साहपूर्ण वातावरण खिलाड़ियों का स्वागत करता नजर आया। पहले दिन की प्रतियोगिता में पीटी विशेष प्रदर्शन, समूह गान, लोकनृत्य/लोकगीत, अन्त्याक्षरी में भादर विकास खंड की टीमें नम्बर एक रहीं। एकांकी में जगदीशपुर विकास खंड के बच्चों ने सबसे सुंदर प्रदर्शन किया।

खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी संजय चौहान ने प्रतिभागी बच्चों के मार्च पास्ट की सलामी ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी वीर भानु सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि द्वारा कबूतर व गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।

जिलाधिकारी ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाते हुए अनुशासन, नियमों के पालन तथा खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने का संदेश दिया। उन्होंने 400 मीटर बालक एवं बालिका दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों — मोहित, प्रतीक्षा (प्रथम), अमन, दृष्टि (द्वितीय) तथा अभिषेक, दिशा (तृतीय) को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन दिवस पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट ने उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और जीवन में अनुशासन, नेतृत्व व टीम भावना का विकास करते हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, दौड़, विशेष योग प्रदर्शन एवं व्यायाम सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साह, जोश और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वॉलीबॉल (बालिका वर्ग) में जगदीशपुर विजेता तथा भेंटुआ उपविजेता रहा। पी.टी. प्रतियोगिता में भादर विजेता एवं जगदीशपुर उपविजेता कबड्डी प्राथमिक में भादर विजेता, जगदीश पुर उप विजेता बना। खेल प्रतियोगिताओं का सफल संचालन जिला व्यायाम शिक्षक संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न ब्लॉकों के ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों एवं खेल अनुदेशकों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का सुंदर संचालन डॉ रमेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी, पूजा सिंह, राकेश सचान, डॉ. संतोष कुमार यादव, शिवकुमार यादव, शशांक मिश्रा, सतीश सिंह, सोभनाथ राम, ललित, शैलेंद्र शुक्ल सहयोग किया है।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक के जिला अध्यक्ष अब्दुल रसीद, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष विवेक शुक्ला,एस सी/एस टी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार , धीरेन्द्र सिंह बघेल,रामजी यादव, राजेश कुमार, राकेश कुमार, राणा समीर सिंह आदि शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular