Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहिलाओं के हित के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समर्पित

महिलाओं के हित के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समर्पित

 

अवधनामा संवाददाता

  
अवधनामा (सोनभद्र/ब्यूरो):-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/माननीय जनपद न्यायाधीश  अशोक कुमार यादव के निर्देशन पर आज अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय उरमौरा में मनाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विनय कुमार सिंह ने कहा कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य बेटियों के महत्व को समझना है व महिलाओं के सामने आने वाला चुनौतीयो औऱ उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है। यह दिन इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग आधारित चुनौतीयो को समाप्त करता है।जिसका सामना दुनिया भर में लड़किया करती है,जिसमे बाल विवाह, भ्रूण हत्या उनके प्रति सामाजिक कुरीतियों और हिंसा शामिल है।यह दिन दुनियाभर में लड़कियों के महत्व,शक्ति और क्षमता का जश्न मनाता है।साथ ही महिलाओं के हक और अधिकार के बारे में बताया गया।
  बालिका अत्याचार रोकने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की कई योजनाएं है। बालिकाओ के अधिकार व हक के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समर्पित है।
   जिला प्रोबेशन से सिमा द्विवेदी ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनउपयोगी योजनाओ व निःशुल्क महिला हेल्प लाइन की जानकारी दी गयी।
  वही जिला समन्यवक साधना मिश्रा ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता यथार्थ जहा नारियों की सामना वहा देवता निवास करते है।
इस मौके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरालीगल वलिटीयर्स राजन चौबे वार्डेन आशा कुमारी, निकहत खान अध्यपिका,अनिता कुमारी,प्रियंका यादव,गीता देवी,प्रतिमा सिंह,प्रियंका यदुवंशी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular