Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurबढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर जिला प्रशासन ने जाहिर की चिंता

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर जिला प्रशासन ने जाहिर की चिंता

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिये निर्देश

ललितपुर। वर्ष 2025 की जिला सड़क सुरक्षा समिति की द्वितीय बैठक जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में डीएम ने 04 जनवरी 2025 को आहूत बैठक के कार्यवृत्त की अनुपालन आख्या के संबंध में समीक्षा की गयी। विगत वर्षो के सापेक्ष माह जनवरी 2025 तक घटित दुर्घटनाओं की समीक्षा की गयी। जिसमें एन.एच. 44 के सापेक्ष जनपद के पी.डब्लू.डी. द्वारा निर्मित एम.डी.आर./ओ.डी.आर. मार्गो पर दुर्घटनाओं में बृद्वि पायी गयी, जो गम्भीर चिन्ता का विषय है, दुर्घटना होने वाले स्थानों का चयन कर उन स्थानों पर दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु सुरक्षात्मक कार्य तत्काल कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। अध्यक्ष ने एन.एच. 44 पर  मसौरा में निर्मित फ्लाई ओवर के सर्विस रोड पर सुधारात्मक कार्यवाही हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पी.डब्लू.डी. के अधिकारियों सहित यातायात निरीक्षक एवं एआरटीओ को तत्काल मौके पर निरीक्षण कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाली टैक्सियों के स्टेण्ड को तत्काल सुचारू किये जाने तथा नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र की टैक्सियों के संचालन व्ययस्थित कराये जाने एवं नगर क्षेत्र में मार्ग के किनारे खडे अवैध पार्किग वाले वाहनों के विरूद्व कार्यवाही किये जाने हेतु यातायात निरीक्षक, को निर्देश दिये, जनपद में नो हेल्मेट, नो फ्यूल का कड़ाई से पालन करने हेतु जनपद के समस्त पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देशित किया गया। दुपहिया वाहनों से घटित दुर्घटनाओं में अधिकांश दुर्घटनाये चालकों द्वारा हेल्मेट का प्रयोग न किया जाना पाया गया। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों को कार्यालय आदेश जारी करते हुये कार्यालय में आने वाले समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को हेल्मेट का प्रयोग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जो कर्मचारी हेल्मेट पहनकर कार्यालय नही आते है उनके विरूद्व कार्यवाही सुनिश्चित करते हुये कार्यालय में प्र्रवेश न दिये जाने हेतु आदेशित किया गया। डीएम ने नोडल अधिकारी रोड सेफ्टी क्लब तथा एआरटीओ को निर्देशित किया गया कि जनपद के विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों का सत्त निरीक्षण करते हुये 26 वां संशोधन में दिये गये मानक के अनुरूप वाहनों का ही संचालन कराया जाना सुनिश्चित करें। मानक के अनुरूप वाहन न पाये जाने पर चालानी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियन्ता पी.डब्लू.डी. ईओ, प्रबंधक एन.एच.ए.आई. झांसी/सागर, नोडल अधिकारी रोड सेफ्टी क्लब, डीआईओएस प्रतिनिधि, एआरटीओ (प्रशासन) मो.कय्यूम, नरेन्द्र आई. राइड, बस यूनियन अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अनिल वर्मा ओरिएन्टल इन्शोरेन्स कम्पनी झांसी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष, मंत्री आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular