जिले में परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को मध्यांचल भोजन के साथ हर गुरुवार को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन भी दिया जा रहा है। गुरुवार को जिले के सभी विद्यालयों में सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के रूप में चिक्की,रामदाना,चना आदि वितरित किया गया।
जिन विद्यालयों में लर्निंग बाई डूइंग लैब संचालित है, वहां इस समय बालिकाओं को स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के तरीके सिखाए जा रहे हैं।
भेंटुआ संवाद के अनुसार एम डी एम डी सी के निर्देश पर गुरुवार को सभी विद्यालयों में सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन का वितरण शुरू किया गया।
जायस संवाद के अनुसार प्राथमिक विद्यालय नकदेईयापुर में प्र अ हरिकेश भारती ने बच्चों को चिक्की बांटी।
भादर संवाद के अनुसार गुरुवार को सभी प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालयों में सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के रूप में चक्की और चने का वितरण किया गया।





