Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhवार्षिक फल का वितरण बच्चों को किया गया सम्मानित

वार्षिक फल का वितरण बच्चों को किया गया सम्मानित

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। शुक्रवार को जनपद के विद्यालय श्री अग्रसेन कन्या इण्टर कालेज आजमगढ़ में सत्र का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा, कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी दिया गया तथा साथ ही साथ उन अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया, जिनका योगदान अपनी छात्राओं के लिए विशेष रहा है। विद्यालय की कक्षा-2 की छात्रा कुः सौर्यमी सिंहपुत्री राष्ट्रधर्म सिंह का चयन अण्डर- 10 बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। उसके अभिभावक का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. संगीता सिंह ने सभी अभिभावकों एवं शिक्षिकाओं का आभार किया। तथा छात्राओं को परीक्षा-फल में सफल होने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छात्राओं व अभिभावकों सहित विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती निशा सिंह, श्रीमती रचना राय, श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव श्रीराम यादव, संतोष कुमार सिंह सहित शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular