Sunday, August 10, 2025
spot_img
HomeMarqueeभारतीय निष्काम सेवा मण्डल के पदाधिकारियों को बांटे मनोनयन पत्र

भारतीय निष्काम सेवा मण्डल के पदाधिकारियों को बांटे मनोनयन पत्र

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। भारतीय निष्काम सेवा मण्डल के आयोजित मनोनयन वितरण एवं सम्मान समारोह में पदाधिकारियों को परिचय पत्र बांटे गये। इस दौरान रासलीला में कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया।
घंटाघर स्थित एक होटल के सभागार में मण्डल परिवार द्वारा आयोजित मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी की वंदना कर किया गया। भारतीय निष्काम सेवा मण्डल के पदाधिकारियों ने मण्डल के संरक्षकों एवं मुख्य सलाहकारों का पुष्प देकर व अंग वस्त्र पहनाकर एवं उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। समारोह में मण्डल के महामंत्री दीपक गुप्ता व कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारी निष्काम भाव से जन जन की सेवा में समर्पित है। संस्था का उद्देश्य असहाय निर्बल लोगो की मदद करना है और बच्चों की शिक्षा, निर्बल असहाय विधवा महिलाओं को उनकी योग्यता अनुसार स्वावलंबी बनाने में मदद करना, पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को करना आदि है।
इस अवसर पर भव्य रासलीला का भी आयोजन किया गया, जिसमें कृष्ण व राधा के भजनों पर भव्य झाँकी दिखाई गई। सभी ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। संरक्षक राजेश जैन ने संस्था के निष्काम भाव से कार्य करने की सराहना की। संरक्षक राकेश जैन ने कहा कि संगठन में सभी एक जुट होकर कार्य करें। कोई भी पद की लालसा से मण्डल में न जुड़ कर निष्काम भाव से सेवा करने के लिए संस्था से जुड़े। मण्डल के अध्यक्ष राजा जैन ने बताया कि मण्डल ने आज सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिए गये। जिसमें उपाध्यक्ष दीपक जैन, महामंत्री दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष, प्रकाश गुप्ता, संयोजक विभोर ज़िन्दल, सह संयोजक आयुष जैन, दीपक जैन, सह कोषाध्यक्ष नीतीश गोयल, संग़ठन मंत्री राज अरोड़ा, उप मंत्री पुनीत जैन, कानूनी सलाहकार मोहित गुप्ता, विशेष आमंत्रित सदस्य में अंशुल गोयल, तरुण राजपूत, पारस बाठला, सदस्य कार्यकारणी में शुभम जैन, अनुज गोयल, मनोज गोयल, दीपक जैन, पंकज मिश्रा, जतिन वर्मा, अतुल जैन, सोनू गुप्ता, मनीष गुप्ता, मधुसूदन जोशी, प्रांजल गर्ग, सिद्धार्थ जैन, सन्नी जैन, मोहित जैन, आदित्य गुप्ता, सन्दीप अग्रवाल, आदि को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मण्डल के संयोजक विभोर जिन्दल, मण्डल के संरक्षक राजेश कुमार जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विश्वनाथ गोयल, श्री रामलीला कमेटी के प्रधान विनय जिंदल, अनिल अग्रवाल, चौ.माई दयाल मित्तल, मुख्य सलाहकार विनय जैन, सतीश सिंघल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीरज शर्मा सहित काफी संख्या में अतिथिगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक गुप्ता व आशीष गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular