Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeदिशिता महिला मंडल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वाबलम्बी बनाने हेतु प्रयासरत...

दिशिता महिला मंडल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वाबलम्बी बनाने हेतु प्रयासरत —-इन्दू सिंह

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/अनपरा  दिशिता महिला मंडल सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति महिला मंडल सतत् प्रयत्नशील रहा है। इसी श्रृंखला में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वाबलम्बी बनाने के लिए उन्होने 11 सिलाई मशीन वितरित किया।इस अवसर पर उपस्थित दिशिता महिला मंडल अध्यक्षा इन्दू सिंह ने कहा कि अधिकांश महिलाए निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से आकर सिलाई प्रषिक्षण प्राप्त करती है, किन्तु सिलाई मशीन के अभाव में उनका हुनर दब जाता है, सिलाई मशीन के माध्यम से महिलाऐं अपने हुनर के साथ साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन कर पारिवारिक जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकती है। साथ ही उन्होने प्रषिक्षण प्राप्त निपुण 11 ग्रामीण महिलाओ को सिलाई मशीन वितरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रषिक्षण प्राप्त बालिकाओं एंव महिलाओं ने कहा कि महिला मंडल के इस नेक कार्य से हम लोग अपने आप को आत्मनिर्भर बनाते हुए अपने परिवार तथा बच्चों के प्रति आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायक भूमिका अदा कर सकेगें।
इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की सचिव कविता श्रीमाली, सहसचिव तुलिका श्रीवास्तव, सहित वरिष्ठ सदस्याऐं सपना तिवारी, मोना श्रीवास्तव, मेनका अरोड़ा, विभा सिंह, ऋतु हर्षवर्धन, रितु दबे, रमा सिंह, सविता चौबे, रजनी रूंगटा सहित अन्य सदस्याऐं प्रमुख रुप से उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular