Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiकिसान महापंचायत को लेकर भाकियू की तैयारी बैठक में चर्चा

किसान महापंचायत को लेकर भाकियू की तैयारी बैठक में चर्चा

 

 

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। किसान हितों की रक्षा के लिए 21 की महापंचायत में जनसैलाब उमड़ेगा।  यह विचार भारतीय किसान अ राजनैतिक के जिला अध्यक्ष एवं सदस्य जिला पंचायत रामबरन वर्मा ने कार्यालय बेगमगंज में किसान पंचायत की तैयारी बैठक की अध्यक्षता में व्यक्त किये। कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस सीएम की महत्वाकांक्षी  योजनाओं में से एक हे किंतु जनपद बाराबंकी के निरंकुश अधिकारी किसानों नौजवानों मजदूरों महिलाओं को उनकी मूलभूत सुविधाएं बिजली पानी स्वास्थ्य शिक्षा खाद बीज आदि की समस्याओं का समय से निजी स्वार्थों की पूर्ति के कारण नहीं उपलब्ध कराते हैं। जिले के निरंकुश अधिकारी खुलेआम जा कहते हैं कि  भ्रष्टाचार जीरो टॉलरेंस योजना में जनपद बाराबंकी नहीं आता है निरंकुश प्रशासन की इस कार्यशैली के विरोध में किसान हित में हो रहे भ्रष्टाचार पर आर पार का  संघर्ष होगा उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों तहसील अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष कभी पूरी क्षमता के साथ 21 सितंबर को गन्ना दफ्तर पहुंचे और किसानों की समस्याओं पर संगठन आप अपनी आवाज बुलंद करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सैनी जिला, महासचिव चौधरी कमालुद्दीन, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल, बंकी ब्लॉक प्रभारी संजय यादव, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी, नगर उपाध्यक्ष जैद अंसारी, प्रधान अजय यादव, मालती जयसवाल, उमेश यादव, नगर सचिव नवेद असलम, सलमान भाई, नगर अध्यक्ष देवा शकील वारसी,मोहम्मद उबैद अशशू भाई नगर अध्यक्ष जैदपुर इमरान सिद्दीकी मोहम्मद जाबिर  रवि शंकर यादव आदि सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहै।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular