Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurकौशल निखार कर सफलता का परचम लहरा रहे हैं दिव्यांगजन

कौशल निखार कर सफलता का परचम लहरा रहे हैं दिव्यांगजन

अवधनामा संवाददाता

राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

राठ (हमीरपुर): राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर गोल्डन लायनेस क्लब प्रेरणा द्वारा चिल्ड्रन पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 15 दिव्यांग बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े, मोजे आदि वितरित किए गए।
क्लब की अध्यक्ष नीलम कौशल ने कहा कि दिव्यांगजन अच्छी शिक्षा व अपने कौशल को निखार कर समाज के हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। कहा सरकार द्वारा भी विभिन्न योजनाएं चलाईं जा रहीं हैं। कार्यक्रम में क्लब द्वारा अलका, इनाया, जुनैद, लाल मोहम्मद, एजाज, हसन, अर्जित कौशल, यशवंत जीवन, रश्मि, अस्लाबानो, प्रियसना आदि बच्चों को स्वेटर, मोजा, कैप, स्कार्फ आदि वितरित किए। क्लब की अध्यक्ष नीलम कौशल, सचिव दीपाली आर्य, कोषाध्यक्ष अल्पना गुप्ता, सदस्य डॉ. हेमलता गुप्ता, ज्ञानुका अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, सविता बुधौलिया, अनामिका बुधौलिया, अंजली गुप्ता, अनीता कौशल, कुसुम मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular