खेल प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने दिखाया कौशल

0
102

अमेठी। प्राथमिक विद्यालय खेरौना परिसर में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों की खेल‌‌ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने उत्साह से प्रतिभाग किया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी पूजा चौहान ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। चम्मच दौड़ कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के छात्र अनंत गुप्ता ने जीती।आयुष को दूसरा और अजीत को तीसरा स्थान हासिल हुआं।सौ मीटर दौड़ में रौनक और साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुर्सी दौड़ में तरुण आकाश और मोहित क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। जलेबी दौड़ में तरन्न ने प्रथम सचिन ने द्वितीय और सिमरन ने तृतीय स्थान हासिल किया।कला सुलेख और रस्साकसी में भी बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। स्पेशल एजूकेटर सत्यप्रकाश मिश्र शिक्षक राकेश तिवारी।शकुंतला अजय सिंह प्रदीप माला शिल्पा सिंह बैजनाथ कृष्ण प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here