Wednesday, May 14, 2025
spot_img
Homekhushinagarसर्विस लेन पर एनएचआई के द्वारा फैल रहा गंदा पानी, बीमारियों की...

सर्विस लेन पर एनएचआई के द्वारा फैल रहा गंदा पानी, बीमारियों की आशंका

अवधनामा संवाददाता

शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा है समाधान

तमकुहीराज, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित कस्बा सलेमगढ़ चौराहे पर एन एच आई के सर्विस लेन बाईपास के बगल में निर्मित कि गई नाली का गन्दा पानी सड़क पर बहकर सीधे बिमारी का नेवता दे रहा है। जहां मुख्य मार्ग पर लगा सलेप क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गया है। जिसमें प्रतिदिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। मगर जवाबदार मौन धारण किए हुए हैं। जिससे आसपास के लोगों में संक्रामक रोग फैलने की भय सता रहा है।

सेवरही विकास खण्ड के ग्राम सभा सलेमगढ़ नेशनल हाईवे चौराहा पर सरकार की मंशा को जवाबदारों द्वारा हवा निकाली जा रही है।जहां पूरे देश में स्वछ भारत अभियान का नारा लगाया जा रहा है। वहीं संबंधित विभाग के लपरवाही से सरकार की मंशा पर सीधे जिम्मेदारों द्वारा पलिता लगाया जा रहा है। और एन एच आई द्वारा निर्मित नाली का गन्दा पानी बाईपास सड़क पर बह रहा है। जिससे आम आदमी के साथ स्थानीय आदमी को संक्रामक बिमारी का भय आज कल खूब संता रहा है। इस रास्ते क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का आना जाना प्रतिदिन होता है, लेकिन सरकार के मंशा के तरफ़ आखिर ध्यान नहीं पड़ना अपने आप में एक काबिले गौर है‌। मालूम हो कि बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को नेशनल हाईवे रास्ते से एक कार्यक्रम में गोपालगंज बिहार में डेरी के उदघाटन समारोह में जान था। जिसके एवज में जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का काफी इंतेज़ाम किया गया था। मगर सलेमगढ़ चौराहे पर घंटों रहें तहसील प्रशासन के लोगों की नजर उक्त बजबजाती नाली की गन्दी पानी और क्षतिग्रस्त सलेप के तरफ़ नहीं दौड़ी। जिसको लेकर आम आदमी में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है। आसपास के लोगों का कहना हैं कि सलेप क्षतिग्रस्त और गन्दी नाली की पानी की समस्याओं को लेकर सम्बंधित विभाग को शिकायत कई बार विभाग से किया गया है। लेकिन लगभग एक गुजरने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। बहरहाल जो भी हो अब देखना यह है कि जवाबदारों द्वारा नेशनल हाईवे के बाईपास लेन पर बह रहें गन्दा पानी और मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त सलेप पर कब नजर पड़ती है। जो विभाग के गर्भ गृह में है। इस संबंध में सलेमगढ़ टोल प्लाजा के मैनेजर नवीन कुमार शर्मा का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है। भारी वाहन के आवागमन के चलते स्लेव क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसको जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।

 

समस्या का होगा जल्द समाधान : एसडीएम

उपजिलाधिकारी तमकुहीराज विकास चंद से बात किया गया तो उन्होंने ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह की समसया है तो तत्काल एन एच आई से बात कर समस्या का समाधान करया जाएगा। इस तरह की समस्यायों में लापरवाही बर्दाश्त किसी कीमत पर नहीं की जाएगी। रहा सरकार के मंशा की बात तो हर हाल में पालन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular