Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeसड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी...नाली से बदबू, बढ़ा संक्रामक...

सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी…नाली से बदबू, बढ़ा संक्रामक बीमारियों का खतरा

मोहल्लेवासियों ने उच्चाधिकारियों से जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की उठाई मांग

महोबा। शहर के मोहल्ला भटीपुरा के बाशिंदे पिछले एक माह से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। हैरान की बात यह है कि नगर पालिका ने मोहल्ले वासियों की इस संबन्ध में दर्ज कराई गई शिकायत का आनलाइन निस्तारण दिखाया है, लेकिन मौके पर स्थिति विपरीत नजर आ रही है। जलभराव के चलते जहां एक ओर लोगों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ रही वहीं दूसरी ओर नालियो सीवर का गंदा पानी मार्ग में एकत्र होने से मोहल्ले वासियों को संक्रामक बीमारियों का खतरा सता रहा है। लोगों ने उच्चाधिकारियों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

महोबा के भटीपुरा मोहल्ले में पठा तिराहे के पास पिछले एक महीने से गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि मुख्य रास्ते पर पूरे मोहल्ले की नालियों और सीवर का ओवरफ्लो पानी जमा होकर बदबू मार रहा है साथ ही रास्ता पूरी तरह कीचड़युक्त हो चुका है, जिससे आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। बताया कि जलभराव से मच्छरों उत्पन्न हो रहे और गंभीर बीमारियों का डर भी सताने लगा है। स्थानीय निवासी मुबीन और तनिष्क ने बताया कि वह कई बार नगर पालिका के चक्कर लगा चुके हैं। बताया कि नगर पालिका के कर्मचारी आते हैं, मुआयना करते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

मोहल्ले की बुजुर्ग महिला महमूदा ने बताया कि वह पैरों से मजबूर है और घर के दरवाजे पर पानी होने के कारण उसे पार नहीं कर पाती है। बताया कि बीमार हो जाने पर उसे अस्पताल जाने में परिनजों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और बड़ी मुश्किल से अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। मोहल्ले वासियों ने बताया कि जलभराव के चलते स्कूली वाहन अंदर तक नहीं पहुंच पाते, जिस कारण बच्चों को गोद में उठाकर वैन तक ले जाना पड़ता है। अमित, सुमित और शाहआलम समेत दर्जनों मोहल्ले वासियों ने मंगलवार को एक बार फिर संबन्धित अधिकारी को शिकायत से अवगत कराते हुए जल्द पक्की नालियां बनाई जाएं जिससे जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular