Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeHealthडाइट, योग और दवा है आजकल की लाइफस्टाइल में परफेक्ट हेल्थ पाने...

डाइट, योग और दवा है आजकल की लाइफस्टाइल में परफेक्ट हेल्थ पाने का सही फार्मूला

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में उत्तम स्वास्थ्य के लिए डाइट, योग और दवा का सही संतुलन आवश्यक है।

भागदौड़ भरी जिंदगी में डाइट, जिम में घंटो वर्कआउट करने के बावजूद आपकी हेल्थ सही नहीं है? तो एक पल के लिए ठहर जाइए। सही हेल्थ पाने के लिए खानपान के साथ योग और बीमारियों की दवा का कॉम्बिनेशन बहुत जरूरी है। डाइट + योग + दवा परफेक्ट हेल्थ का फॉर्मूला बन सकते हैं। इस बात की कवायद आयुर्वेद करता है।

डाइट कैसे निभाती है हेल्थ में भूमिका?

पुरानी कहावत है जो हम खाते हैं वही हमारे शरीर में नजर आता है। रोजमर्रा के खानपान में संतुलित और पौष्टिक आहार खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इससे शरीर को विभिन्न बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। पतंजलि योगपीठ के हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि एक अच्छी डाइट में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और हेल्दी फैट्स का सही अनुपात होना चाहिए। रोजाना के खाने में एक पोर्शन हरी सब्जियां, ताजे फल, साबुत अनाज और 3 लीटर पानी को जरूर शामिल करना चाहिए। समय या किसी भी अन्य कारण से अगर आपकी डाइट सही नहीं है, तो चाहे आप योग करें या दवा लें, उसका पूरा फायदा कभी नहीं मिलेगा। इसलिए रोजाना के खाने का अनुपात सही करें।

योग रखता है शरीर को निरोग

योग गुरु स्वामी रामदेव का कहना है कि निरोग शरीर का मूल मंत्र है योग। योग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि शरीर और मन दोनों को संतुलित करने का सही तरीका है। प्रतिदिन 30 मिनट से 60 मिनट तक योग और प्राणायाम करने से शरीर लचीला बनता है। योग पाचन तंत्रिका को मजबूत बनाकर शरीर का मानसिक तनाव भी घटता है। इन दिनों खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोगों में तनाव बढ़ रहा है, ऐसे में सही डाइट के साथ योग करने से परफेक्ट हेल्थ मिलने में मदद मिलती है।

दवा (मेडिकेशन)

परफेक्ट हेल्थ का तीसरा और महत्वपूर्ण पहलू है दवा (मेडिकेशन)। डायबिटीज, थायराइड या कोई अन्य बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह पर दवा लेना बहुत जरूरी हो जाता है। किसी भी बीमारी में आयुर्वेद, नेचुरोपैथी या कोई भी अन्य दवा लेने से पहले विशेषज्ञ से अपने लक्षणों की जांच करवाएं। जांच में बीमारी सामने आने के बाद ही किसी दवा का सेवन करें। छोटी-छोटी परेशानियों में दवा का सेवन करने से बचें।

डाइट + योग + दवा परफेक्ट हेल्थ का फॉर्मूला

जब आप रोजाना सही संतुलित डाइट लेते है, तो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और बीमारियों का खतरा कम रहता है। इसके बाद योग करने से शरीर और मन दोनों संतुलित रहते हैं। और जब जरूरत हो, तब सही दवा लेने से बीमारी जल्दी ठीक होती है। डाइट + योग + दवा यह तीनों मिलकर एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं, जिससे आजकल की जीवनशैली में भी परफेक्ट हेल्थ मिलता है। उदाहरण के लिए अगर आपको थायराइड या डायबिटीज की समस्या है, तो सुबह केवल दवा लेने से आपकी बीमारी कंट्रोल नहीं होगी। इन बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए आपको सही खानपान को अपनाना होगा। इसके अलावा योग भी करना पड़ेगा, ताकि हार्मोन संतुलित रहे और बीमारी कंट्रोल में रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular