Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeEntertainmentसोमवार को 'Dhurandhar 2' ने मचा दिया तहलका, इन 3 फिल्मों का...

सोमवार को ‘Dhurandhar 2’ ने मचा दिया तहलका, इन 3 फिल्मों का शिकार करते ही बनेगी भारत की सबसे बड़ी फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दुनियाभर में सॉलिड बिजनेस कर रही है। आदित्य धर की यह फिल्म भारत की सबसे कमाऊं फिल्म बनने से अब तीन मूवीज से पीछे है।

रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का तूफान बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इंडियन ऑडियंस के बीच तो इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज है ही, लेकिन वर्ल्डवाइड स्तर पर भी यह मूवी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

फिल्म ने देखते ही देखते दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में आए 12 दिन हो चुके हैं और जिस रफ्तार से यह आगे बढ़ रही है, जल्द ही यह इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

12 दिनों में इतनी कमाई कर चुकी है ‘धुरंधर: द रिवेंज’

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपये की ग्रैंड ओपनिंग ली थी। इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर ‘जवान’ और ‘पठान’ सहित कई बड़ी फिल्मों के पहले दिन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया था। सोमवार को मूवी को सिनेमाघरों में आए 12 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी भी रणवीर सिंह की मूवी की रफ्तार कम नहीं हुई है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ने 12 दिनों में वर्ल्डवाइड 1,392.23 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है। वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म की कमाई 350 करोड़ रुपये के आसपास हुई है।

इन तीन फिल्मों से अभी पीछे है ‘धुरंधर: द रिवेंज’

राम चरण और जूनियर एनटीआर की ‘आरआरआर’ (RRR), ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF 2) और शाहरुख खान की ‘जवान’ को पीछे छोड़ने के बाद अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ वर्ल्डवाइड सिर्फ तीन फिल्मों से पीछे है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर चौथी ‘हाइएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म’ बन चुकी ‘धुरंधर 2’ अब जिन मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही है, उनमें अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द रूल’ प्रभास की ‘बाहुबली: द कंक्लूजन’ और आमिर खान की ‘दंगल’ शामिल हैं।

‘पुष्पा 2’ ने जहां वर्ल्डवाइड 1,471 करोड़ रुपये की कमाई की थी, तो वहीं ‘बाहुबली 2’ का लाइफटाइम कलेक्शन 1,788 करोड़ रुपये था। इसके अलावा ‘दंगल’ ने वर्ल्डवाइड 2,070 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘धुरंधर 2’ अगर इन तीनों फिल्मों को कलेक्शन के मामले में पछाड़ देती है, तो वह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular