Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurपंचमी पर बीजासेन माता के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

पंचमी पर बीजासेन माता के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। जनपद में मां दुर्गा के रूपों में की जा रही आराधना करने वालों में नवरात्रि पर्व को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है तो कई खुद को निर्जल व्रत रखते हुए हैं। शारदीय नवरात्र पर पंचमी का विशेष महत्व है। इसलिए माता मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना की। तालाबपुरा स्थित मां बीजासेन माता मंदिर पर विशेष आरती और महाप्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर में घंटा घंटियां के साथ माता रानी के जमकर जयकारे गूंज उठे। भक्तों द्वारा मां बीजासेन को चुनरी पोशाक फूल, फल, रोली, सिंदूर, चूड़ी अर्पित कर मन वांछित फल की कामना की। शाम कालीन आरती के उपरांत मंदिरों में महिलाओं द्वारा विशेष भजन कीर्तन किए गए। महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर रोली महावर के स्वाग की लंबी आयु की कामना की। मंदिर में उपस्थित भक्तगण पुजारी प्रकाश पंडा, चरण सेवक उमेश गोस्वामी, पंकज रैकवार, अरविंद संज्ञा, रंजन चौबे, विशाल संज्ञा, टिक्कू, पूजा, मुस्कान, नर्मदा, भूमिका, ऋषि, राहुल, महेंद्र सोनी, तरुण, वरुण, विशाल, विकास, पीहू, सविता, भारती, गोमती, लक्ष्मी, हिमांशी, पाना, वैष्णवी, राजा, दीपक, अंश, आयुष आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular