Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaकेन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या का विकास : सांसद...

केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या का विकास : सांसद लल्लू सिंह

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। हैरिग्टनगंज बाजार से भाजपा ने विकास तीर्थ बाईक रैली निकाली। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने पार्टी का ध्वज दिखाकर रैली की शुरुवात की। बाईक रैली बल्लीपुर बाजार, कोछा बाजार, खजुरहट चौराहा, शेखपुर पारा, बिलारी होते हुए बीकापुर डाक बंगले पर पहुंची। सांसद लल्लू सिंह ने बाईक रैली का समापन किया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या का विकास है। सरकार ने इसके लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जा रही है। जिससे अयोध्या में पयर्टन का विकास हो सके। पयर्टन के बढ़ने यहां रोजगार सृजन होगा। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के अपने भीतर समाहित करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में ंअपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। कोविड काल मे पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा अपनी जान जोखिम में डाल कर की गयी सेवा की सराहना आज भी होती है। हम सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। इसमें सबका प्रयास समाहित है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय राणा, अवधेश पाठक, सरयू दूबे, दिवाकर सिंह, सुनील मिश्रा, भरत श्रीवास्तव, पवन चौरसिया, आनंद पाण्डेय, अनुपम मिश्रा, अंकित पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, राजन पाण्डेय, इन्द्रसेन सिंह, सरयू दूबे उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular