Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaकेन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या का विकास - दिवाकर...

केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या का विकास – दिवाकर सिंह

Development of Ayodhya among the priorities of the central and state government - Diwakar Singh

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या (Ayodhya)। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने कौशलपुरी स्थित कार्यालय पर भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यापर्ण करके व अंगवस्त्र प्रदान करके स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय जनसम्पर्क अभियान के प्रदेश सह संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शक्ति सिंह व भाजपा मीडिया प्रभारी व अयोध्या मंडल के प्रभारी दिवाकर सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।
राष्ट्रीय जनसम्पर्क अभियान के प्रदेश सहसंयोजक शक्ति सिंह ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता हमेंशा एक्टिव मोड पर रहते है। कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं की सक्रियता कम नहीं हुई। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर जरुरतमंदों की सेवा करते रहे। जिसकी सराहना आज भी लोगो के बीच हो रही है। वर्तमान में जनसम्पर्क अभियान को और गतिशील किया जायेगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता को पहुंचाने के लिए अभियानों की श्रंखलाएं चलायी जायेंगी। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों, मजदूरों व गरीबों की उत्थान सरकार की प्राथमिकताओं में है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार ने किसानों के लिए वृहद स्तर पर काम किया है। प्रदेश आज अपराध मुक्त परिवेश की ओर अग्रसर है। यूपी इस वजह से निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। निवेश बढ़ने से यहां रोजगार सृजन की सम्भावनाएं भी बढ़ेंगी। मीडिया प्रभारी व अयोध्या मंडल के प्रभारी दिवाकर सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या का विकास है। इसके लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। अयोध्या के संगठनात्मक ढांचे को प्रदेश में सबसे अच्छा बनाने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक पियूष रंजन श्रीवास्तव, विदेश सम्पर्क विभाग के क्षेत्रीय संयोजक रवि तिवारी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक बृजमोहन तिवारी, ट्रस्ट समन्वय विभाग के क्षेत्रीय संयोजक प्रवीण सिंह, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं विभाग की क्षेत्रीय सह संयोजक रेणुका श्रीवास्तव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर चन्द्रशेखर तिवारी, गौरव सिंह, देवेश कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular