Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeकृषि विभाग द्वारा विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठी का किया गया आयोजन।

कृषि विभाग द्वारा विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठी का किया गया आयोजन।

अवधनामा संवाददाता

अवधनामा (चोपन/सोनभद्र) कृषि विभाग चोपन की ओर से ग्राम सभा पनारी के सामुदायिक भवन करमसार में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने किसानों को विभिन्न फसलों की उत्तम खेती के गुर सिखाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र तिसुहि के वैज्ञानिक डॉ एम पी सिंह ने किसानों को विभाग की विभिन्न स्कीमों से अवगत कराया। साथ ही बताया कि समन्वित खेती से कम भूमि में अधिक आय की जा सकती है। अब किसान को खेती की नई तकनीक अपनानी पड़ेगी। इसके लिए क्षेत्र के हिसाब से फसलें उगाएं, फसल उत्पादक समूह बनाएं तथा उत्पाद को सीधे बाजार में बेचे, जिससे किसानों को अधिक मुनाफा होगा। समन्वित खेती में कृषि से जुड़े सहायक व्यवसाय जैसे वर्मीकंपोस्ट, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मछली पालन तथा बागवानी अपने संसाधनों के अनुसार अवश्य अपनाएं, जिससे कम जोत में अधिक आमदनी हो सके। कृषि विभाग सोनभद्र के डॉ. पंकज मिश्रा ने किसानों को जैव कीटनाशकों की जानकारी दी। रासायनिक कीटनाशकों का अंधाधुंध प्रयोग न करने का आह्वान किया। राजेश पाल ने विभिन्न खरीफ एवं रबी फसलों के उच्च उत्पादन प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी तथा भूमि परीक्षण के आधार पर और फसल के अनुसार पोषक तत्व डालने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसान लवणीय मृदा व लवणीय पानी को सहन करने वाली किस्मों की बिजाई करें। पंकज यादव ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी उन्होंने कहा कि गैर ऋण किसान स्वेच्छा से ही फसल बीमा करा सकते हैं। ओलावृष्टि, जलभराव एवं भूस्खलन से खड़ी फसल में नुकसान होने पर क्लेम खेत स्तर पर मिलेगा। फसल कटाई के 14 दिन के अंदर फसल में नुकसान होने पर भी क्लेम खेत स्तर पर ही मिलेगा। ऋणी किसानों का बीमा बैंक रिकार्ड में दर्ज रकबे/फसल के हिसाब से होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव,ओमप्रकाश वर्मा,जितेंद्र कुमार,आशीष पाठक,उदितनारायण, जमशेद खान,महेश यादव,रामविलास दुबे इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular