Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeItawaमोदी सरकार के 11 वर्षों को अद्वितीय बताया

मोदी सरकार के 11 वर्षों को अद्वितीय बताया

इटावा। नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल का 11 वर्ष अद्भुत और सफलतम पूर्ण होने पर एक भव्य आयोजन इटावा के कुनेरा डूंगरी में सौरभ तिवारी सेक्टर संयोजक के संयोजकत्व में सैकड़ों ग्राम वासियों के बीच अपनी और उनकी बात के तहत संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने सुशासन,विदेश नीति,ऑनलाइन भुगतान से आराम,नौकरियो में पारदर्शिता, बिना जात-पात देखें सबको शिक्षा ,सबको शौचालय,घर घर सिलेंडर,सबको स्वास्थ्य,व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए इन 11 वर्षों को अद्वितीय बताया।

जहां तक संविधान को बदल देने की बात चुनाव में विरोधियों द्वारा उठाई जाती है उनसे पूछा जाए की एक ही देश में जम्मू कश्मीर और बाकी प्रदेशों में अलग-अलग संविधान चलाए जा रहे थे भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जम्मू कश्मीर में भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का संविधान ही लागू कर दिया जो पिछली सरकारे 70 साल में भी लागू नहीं कर पाए।यह एक बड़ा महत्वपूर्ण कार्य किया गया।

संविधान ना कभी बदला है न कभी बदलेगा।सिर्फ चुनाव में भ्रांतियां पैदा कर वोटों को हड़पने जैसा प्रयास भारतीय जनता पार्टी नहीं करती है वह काम करके दिखाती है,वह अपना पराया नहीं करती है,वह परिवार बाद नहीं करती है,उसके यहां एक से एक लीडरशिप दशकों से चली आ रही है जो बहुत ही योग्य है और उनको ही योग्यता के आधार पर सत्ता सौंपी जाती है।पूरे देश में ऐसे कई राज्य है जहां पर तीन या चार बार से अधिक सरकार है भारतीय जनता पार्टी की बन रही है वे सभी जनता द्वारा प्यार देने के कारण ही बन रही हैं।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतुल तिवारी ,नीरज मिश्रा,आशीष तिवारी,राजा अवस्थी(बूथ अध्यक्ष),बृजेश तिवारी,सोनू यादव,विवेक तिवारी आदि उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular