Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurउप जिलाधिकारी व तहसीलदार ने बाढ़ प्रभावित राजस्व ग्राम खमरिया, मेहंदी, सिंधिया...

उप जिलाधिकारी व तहसीलदार ने बाढ़ प्रभावित राजस्व ग्राम खमरिया, मेहंदी, सिंधिया का किया स्थलीय निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता

लखीमपुर खीरी – डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर उप जिलाधिकारी (सदर) श्रद्धा सिंह ने तहसीलदार सदर सुशील प्रताप सिंह के संग ट्रैक्टर और नाव पर सवार होकर तहसील सदर ब्लाक बिजुआ क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ प्रभावित राजस्व ग्राम खमरिया, मेहंदी, सिंधिया का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राहत व बचाव कार्यों का सघन पर्यवेक्षण कर फील्ड में कार्य कर रहे अधिकारियों, कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।एसडीएम श्रद्धा सिंह ने प्रभावित गांवों में पहुंचने के लिए नाव और ट्रैक्टर का सहारा लिया। प्रभावित गांवों में दस्तक दी, ग्रामीणों का दुख देखा और सुना। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने पूछा कि क्या आप लोगों को भोजन और राहत सामग्री मिल रही है? इस पर ग्रामीणों ने हामी भरी। ग्रामवासियों से उनकी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बताते चले कि राजस्व गांव सिंधिया के 120 प्रभावित परिवारों को तहसील प्रशासन ने खाद्यान्न किट मुहैया कराई। शेष गांव में खाद्यान्न किट पहुंचने का सिलसिला जारी है। भ्रमण के दौरान राजस्व निरीक्षक, लेखपाल मौजूद रहे।एसडीएम श्रद्धा सिंह ने बताया कि तहसील सदर के बाढ़ एवं कटान से प्रभावित गांवों में अबतक 42560 लंच पैकेट वितरित किए गए। वही 400 खाद्यान्न किट का बाटी है। अवशेष प्रभावित परिवारों को भी खाद्यान्न किट वितरित किया जा रहा। कोई भी प्रभावित परिवार खाद्यान्न किट पानी से वंचित नहीं रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular