Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaडिप्टी सीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

डिप्टी सीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

 

अवधनामा संवाददाता

कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
अयोध्या। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के बारे में उपमुख्यमंत्री से बताया। इन समस्याओं में तहसील, ब्लाक, विकास प्राधिकरण, कृषि, नहर, विद्युत कटौती जैसी समस्याएं शामिल थे। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक में इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। भाजपा अनुशासित व मर्यादित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम था कि पार्टी ने 2014, 2017, 2019, 2022 में बड़े बहुमत से विजय प्राप्त किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सुझावों पर विचार किया जायेगा। हम सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। इसमें सबका प्रयास समाहित है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सिद्धान्तों पर चलते हुए सरकार ने योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को प्रदान किया है। आज समाज के हर वर्ग का समर्थन पार्टी को मिल रहा है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अवधेश पाण्डेय बादल, कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, राघवेन्द्र पाण्डेय, राममोहन भारती, शत्रुहन मोदनवाल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, दिवाकर सिंह, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, रघुनंदन चौरसिया, मिंटू प्रधान, हरभजन गौड़, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, बाल कृष्ण वैश्य, नंद कुमार सिंह, सुनील तिवारी शास्त्री, दिव्य प्रकाश तिवारी, मनोज वर्मा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular