Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhपुराने श्रम कानून को बहाल करने व मनरेगा को बहाल करने की...

पुराने श्रम कानून को बहाल करने व मनरेगा को बहाल करने की मांग

आजमगढ़l मजदूर संगठनों के राष्ट्रीय आह्वान पर होने वाली अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में भाकपा,, माकपा, भाकपा-माले, जनवादी लोकमंच संयुक्त किसान मोर्चा किसान मजदूर एवं नागरिक संगठनों ने नरौली प्राइवेट बस स्टैंण्ड से मार्च निकाला मार्च का नेतृत्व भाकपा-माले नता कामरेड जयप्रकाश नारायण, जनवादी लोकमंच के रवीन्द्र राय, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री जितेंद्र हरी पाण्डेय, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री कामरेड रामबृक्ष मास्टर , किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्कतेयाज बेग कर रहे थे , मार्च में लोग चार श्रम कोड वापस लेने, विकसित भारत ग्राम जी कानून वापस लेने और पुराने श्रम कानून को बहाल करने,, और मनरेगा को बहाल करने की मांग कर रहे थे मार्च दिवानी बीएसएनएल पोस्ट आफिस होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा और वहां राष्ट्रपति को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र उपलब्ध मजिस्ट्रेट को सौंपा गया और सभा में तब्दील हो गया सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नेता एवं किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड जयप्रकाश नारायण ने कहा कि मोदी सरकार अमेरिका और अंबानी के सामने समर्पण कर चुकी है उसी का नतीजा है कि मजदूरों और किसानों पर लगातार हमले हो रहे हैं आजादी से पहले काम के घंटे से लेकर संगठन बनाने तक का लड कर हासिल किया था मोदी सरकार श्रम संहिता लागू कर उसे खत्म कर दिया है।

उधर ग्रामीण मजदूरों के लिए बना मनरेगा कानून भी खत्म कर मजदूरों पर हमला कर दिया है दुसरी तरफ भारत अमेरिका समझौता किसानों के हितों के खिलाफ कुठाराघात है देश का मजदूर किसान इसके खिलाफ जबतक संघर्ष करेंगे जबतक ए वापस नहीं होते।सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता एवं किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड इम्तेयाज बेग ने कहा कि मोदी सरकार मजदूरों किसानों पर कानून बना कर उनके अबतक हासिल अधिकार को छीनकर गु़ुलाम बनाने की साज़िश कर रही है इसके खिलाफ देशका मजदूर किसान संगठित होकर कर सरकार को वापस लेने के लि जजोंए मजबूर कर देगा, कार्यक्रम को माकपा के जिला मंत्री कामरेड रामबृक्ष मास्टर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री कामरेड जितेंद्र हरी पाण्डेय, जनवादी लोकमंच के रवीन्द्र राय, भाकपा-माले जिला प्रभारी कामरेड विनोद सिंह किसान यूनियन टिकैत के भानू राम ने सम्बोधित किया कार्यक्रम में भाकपा के खरपत्तू राजभर, रामाज्ञा यादव,गुलाब मौर्य जीयालाल, माकपा के रमेश हरिओम , रामजन्म यादव भाकपा-माले के सुदर्शन राम, रामकृष्ण यादव, रामजीत प्रजापति, जमुना प्रजापति, कामरेड हवलदार, सहित तमाम लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular