Thursday, October 2, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhपत्रकार सुरक्षा कानून बिल जल्द से जल्द लागू कराने की मांग

पत्रकार सुरक्षा कानून बिल जल्द से जल्द लागू कराने की मांग

प्रेस क्लब बनाए जाने की मांग को लेकर बैठक मे की गयी चर्चा

लालगंज /आजमगढ़। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के जिले से आये हुए सभी जिलाध्यक्षों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार को भी उत्कृष्ट कार्य करने पर कार्यालय पर सम्मानित किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने पत्रकारों के हितों पर विस्तार से चर्चा किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पत्रकारों की हक की लड़ाई लड़ने के लिए हम सभी संघर्ष के लिए तैयार हूँ।

हम अपने संगठन के माध्यम से सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बिल जल्द से जल्द लागू कराने की मांग करते हैं। आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा को अवगत कराया कि अपने संगठन के माध्यम से मुख्यमंत्री को आजमगढ़ जनपद मे प्रेस क्लब बनाए जाने का पत्र प्रेषित किया जाए। प्रेस क्लब बनाए जाने पर जनपद के सभी पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा और उसका निराकरण कराया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular