Thursday, March 6, 2025
spot_img
HomeMarqueeआठ मई को व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग

आठ मई को व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष व पूर्व संासद पं.श्याम बिहारी मिश्रा को आज व्यापारियांे ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शो व सिद्धान्तों को अपनाने पर बल देते हुए व्यापारी हित मंे कार्य किये जाने का संकल्प दोहराया।
आज रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में पूर्व सांसद पं. श्याम बिहारी मिश्रा की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि पंडित श्याम मिश्रा व्यापारियों के मसीहा एवं पिता तुल्य थे। मिश्रा जी ने उस समय व्यापार मण्डल की नींव रखी जिस समय अधिकारियों का इंसपेक्टर राज था। परन्तु मिश्रा जी के अथक प्रयासों एवं देश के करोड़ों व्यापारियों के साथ से उन्होंने व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए पूरे देश के व्यापारियों को एकजुट किया और इंसपेक्टर राज को खत्म किया। मिश्रा जी कानपुर देहात से भारतीय जनता पार्टी के चार बार के सांसद भी रह चुके हैं। आज हम उनको उनकी जन्म जयन्ती के अवसर पर याद कर रहे हैं और उनके द्वारा दिये गये संस्कारों पर ही हम व्यापारियों के हितों की रक्षा कर रहे हैं। बैठक को प्रांतीय उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, प्रांतीय संरक्षक कृष्ण लाल ठक्कर, प्रांतीय मंत्री महेश नारंग, प्रांतीय संगठन मंत्री स.राजपाल सिंह एवं प्रांतीय अध्यक्ष आई.टी.मंच राजीव मदान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापारी शिरोमणि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा देश के करोड़ों व्यापारियों की आवाज थे। मिश्रा जी हमेशा असूलों के पक्के एवं एक ईमानदार छवि वाले व्यापारी नेता रहे हैं। आज उनकी जन्म जयन्ती पर हम सभी व्यापारी उनके आदर्शों पर चलने की एवं उनके आदर्शों को अपने में ग्रहण करने की शपथ लेते हैं। बैठक में विशेष रूप से प्रस्ताव पारित करते हुए प्रदेश सरकार से मांग की गयी कि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के जन्म दिवस 8 मई को व्यापारी दिवस घोषित किया जाये। बैठक को मुख्य रूप से मंडल महामंत्री संजय भसीन, सह कोषाध्यक्ष गुलशन अनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.के.गुप्ता, उपाध्यक्ष नीरज जैन, अशोक छाबड़ा, संजय गुप्ता, सुरेश सलूजा, गौरव जैन, सुधीर सेठी, जसबीर सिंह बत्रा, अमित गोयल आदि व्यापारियों ने भी सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular