Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सीओ से की मांग

मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सीओ से की मांग

अवधनामा संवाददाता

मौदहा हमीरपुर।अपने वृद्ध पिता पर दर्ज कराए गए छेड़खानी के मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग करते आरोपी की पुत्री ने गांव के लगभग आधा सैकडा लोगों के साथ क्षेत्राधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और मामले को पंचायत चुनाव की रंजिश से जुडा बताया।
     सिसोलर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रसना पुत्री भूरा उर्फ शिवबली ने गांव के लगभग आधा सैकडा लोगों के साथ क्षेत्राधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सिसोलर पुलिस द्वारा बीस सितंबर को गांव की एक बालिग युवती की तहरीर पर छेड़खानी सहित पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था जबकि मामला पूरी तरह से बेबुनियाद है और उक्त युवती बालिग है।साथ ही बताया कि उक्त युवती द्वारा गांव के कई लोगों के विरुद्ध इसी प्रकार के झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।युवती ने क्षेत्राधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।साथ ही गांव में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में एक वोट से हुई हारजीत के बाद न्यायालय में विचाराधीन मामले को घटना का कारण बताया है।जबकि सिसोलर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन अब जांच की जा रही है और जांच में जो सच्चाई आएगी उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular