Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeEducationDelhi School Admissions 2026: दिल्ली स्कूल नर्सरी, केजी व कक्षा 1 में...

Delhi School Admissions 2026: दिल्ली स्कूल नर्सरी, केजी व कक्षा 1 में एडमिशन के लिए ये डॉक्युमेंट जरूरी, पात्रता यहां करें चेक

दिल्ली स्कूल एडमिशन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू होकर 27 दिसंबर 2025 तक लिए जायेंगे। एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट 23 जनवरी 2026 को जारी होगी। एडमिशन के लिए निर्धारित योग्यता, दस्तावेज सहित अन्य डिटेल इस पेज से चेक कर सकते हैं।

शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार की ओर से राज्य के 1700 से अधिक प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी एवं कक्षा 1 में एडमिशन के लिए मानदंड निर्धारित कर दिए हैं। जो भी माता पिता अपने बच्चों को दिल्ली के निजी स्कूलों में दाखिला दिलवाना चाहते हैं वे निर्धारित पात्रता एवं मापदंड को चेक करके स्कूल का चुनाव कर सकते हैं।

साझा की गई जानकारी के मुताबिक इस बार भी एडमिशन के लिए नेबरहुड (स्कूल से दूरी) से लेकर सिबलिंग (भाई-बहन), एल्यूमिनाई (पूर्व छात्र) और स्टाफ वार्ड को प्राथमिकता दी जाएगी। सबके लिए अलग-अलग अंक निर्धारित हैं जिसकी जानकारी आप नीचे से चेक कर सकते हैं।

स्कूल से दूरी के अनुसार मिलेगी प्राथमिकता

द्वारका स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल ने स्कूल से 12 किमी के दायरे में रहने वाले आवेदकों को अधिकतम 55 अंक, 12 से 15 किमी वालों को 45 अंक और 15 किमी से अधिक दूरी वालों के लिए 35 अंक निर्धारित किए हैं। इसी प्रकार अन्य स्कूलों ने भी स्कूल से दूरी के लिए अंक निर्धारित किये हैं।

अन्य महत्वपूर्ण बिंदु

वर्तमान छात्रों के भाई-बहन, पूर्व छात्र (एल्यूमिनाई) और स्टाफ वार्ड श्रेणियों के लिए 15 अंक दिए जायेंगे हैं। नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं की आयु 31 मार्च 2026 को 4 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी प्रकार, प्री-प्राइमरी क्लास के लिए आयु सीमा 4 से 5 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आयु सीमा 5 से 6 वर्ष निर्धारित की गई है।

एडमिशन के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट

दिल्ली नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज में माता-पिता या बच्चे का मूल निवास प्रमाण पत्र/ पेरेंट्स में से किसी एक का वोटर आईडी कार्ड/ पेरेंट्स में किसी एक के नाम पर जारी राशन कार्ड जिसमें बच्चे की उपस्थिति भी हो/ पासपोर्ट/ बिजली बिल/ टेलीफोन आदि का बिल/ माता- पिता का आधार कार्ड/ UID कार्ड आदि होना आवश्यक है। एग्जाम से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या स्कूल में जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular