Wednesday, April 1, 2026
spot_img
HomeEducationDelhi School Admission: दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 6 से 9वीं तक...

Delhi School Admission: दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 6 से 9वीं तक के लिए एडमिशन स्टार्ट, चेक करें दाखिले के लिए महत्वपूर्ण डेट्स

दिल्ली के स्कूलों में नॉन प्लान एडमिशन प्रक्रिया आज से स्टार्ट हो रही है। कक्षा 6 से लेकर 9 तक के लिए प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में पूर्ण की जाएगी।

दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-प्लान एडमिशन योजना के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से लेकर 9वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 अप्रैल से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी माता पिता दिल्ली के निवासी हैं वे अपने बच्चों को दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन दिलवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

तीन चरणों में पूरी होगी एडमिशन प्रक्रिया

एक्टिविटी चरण 1 चरण 2 चरण 3
ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 1 अप्रैल 7 अप्रैल 30 अप्रैल से 25 मई 1 से 25 जुलाई 2026
एडमिशन के लिए लिस्ट जारी होने की डेट 31 अप्रैल 12 जून 7 अगस्त 2026
अलॉटेड स्कूल में एडमिशन/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की डेट 22 से 30 अप्रैल 15 से 30 जून 10 से 31 अगस्त

कक्षा के अनुसार आयु सीमा

  • कक्षा 6: 10 वर्ष पूर्ण कर ली हो लेकिन 12 वर्ष से अधिक न हो।
  • कक्षा 7: 11 वर्ष पूर्ण कर ली हो लेकिन 13 वर्ष से अधिक न हो।
  • कक्षा 8: 12 वर्ष पूर्ण कर ली हो लेकिन 14 वर्ष से अधिक न हो।
  • कक्षा 9: 13 वर्ष पूर्ण कर ली हो लेकिन 15 वर्ष से अधिक न हो।

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

एडमिशन के लिए विभिन्न दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। ऐसे में अविभावक फॉर्म भरने से पहले ही सभी आवश्यक डॉक्युमेंट जैसे- पर्सनल जानकारी जैसे- नाम, पिता का नाम, माता का नाम, आवासीय पता और अंतिम विद्यालय का विवरण (यदि कोई हो), बच्चे का आधार नंबर/ यूआईडी (वांछनीय), बच्चे का बैंक खाता नंबर, बैंक शाखा का नाम और उसका IFSC कोड (वांछनीय), बच्चे की जन्म तिथि, अभिभावक का मोबाइल नंबर रख लें।

मोबाइल से ही भरा जा सकता है फॉर्म

दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है। कोई भी स्मार्टफोन से ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है। आवेदन के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट www.edudel.nic.in पर जाना है और होम पेज पर Govt. School Admissions पर क्लिक करना है। अब मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन पत्र भर लें।

नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular