Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshDevbandसफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मिला प्रतिनिधि मंडल

सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मिला प्रतिनिधि मंडल

 

Delegation met National Vice President of Safai Karamcharis Commission

अवधनामा संवाददाता

देवबंद :पूरे प्रदेश में सबसे अधिक देवबंद नगर पालिका में हो रहा सफाई कर्मचारियों का शोषण
सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बब्बन रावत से भेंट की और अपनी मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। संगठन के महामंत्री दीपक चंचल, भाजपा नगर उपाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि और संगठन मंत्री अविनाश वाल्मीकि ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिक शोषण सफाई कर्मियों का देवबंद नगरपालिका में हो रहा है। उन्होंने नगर की बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बब्बन रावत से सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़वाए जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल को बब्बन रावत ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही देवबंद का दौरा करेंगे और सफाई कर्मचारियों को सभी समस्याओं का समाधान कराएंगे। इस दौरान संघ के वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री नरेश डिलोर, सन्नी वाल्मीकि, रोशनलाल, राजू कांकड़ा, राजू बिरला व मुकेश आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular