Monday, March 17, 2025
spot_img
HomeMarqueeकंबोडिया दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आसियान रक्षा मंत्रियों की...

कंबोडिया दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में लेंगे भाग

नई दिल्ली। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 -23 नवंबर तक कंबोडिया का आधिकारिक दौरा करेंगे। यहां राजनाथ सिंह आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस (एडीएमएम प्लस) और भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। इसके अलावा वह अन्य देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे।
राजनाथ सिंह 23 नवंबर को करेंगे संबोधित
कंबोडिया में 9वीं वार्षिक बैठक की मेजबानी कर रहा है। रक्षा मंत्री 23 नवंबर 2022 को आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों को संबोधित करेंगे। एडीएमएम-प्लस बैठक और भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के अलावा, सिंह आसियान प्लस देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए भाग लेने वाले देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता में भी भाग लेंगे।
भारत-आसियान संबंधों के 30 साल पूरे
भारत-आसियान संबंधों के 30 साल पूरे हो गए है और इसी के उपलक्ष्य में भारत और कंबोडिया 22 नवंबर 2022 को राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में पहली बार भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक के दौरान भारत-आसियान साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलों की घोषणा करने की योजना भी हैं।
भारत 1992 से आसियान का रहा भागीदार
भारत वर्ष 1992 से आसियान का भागीदार रहा है। पहली एडीएमएम प्लस बैठक 12 अक्टूबर, 2010 को हनोई, वियतनाम में आयोजित की गई थी। 2017 से आसियान के रक्षा मंत्री आसियान प्लस देशों के बीच सहयोग पर चर्चा करने के लिए सालाना बैठक कर रहे हैं। भारत के एमओडी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत और आसियान ने नवंबर 2022 में एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया है।
आसियान का फुल फॉर्म एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस है। ये एक क्षेत्रीय संगठन है जहां अलग-अलग देश अपने आर्थिक और सुरक्षा मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक साथ आता है। ये दस दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का एक अंतर सरकारी संगठन है। इस 10 देशों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular