Wednesday, July 30, 2025
spot_img
HomeInternationalअमेरिका और जापान के साथ जारी रखेंगे रक्षा सहयोग, बाइडन की चीन...

अमेरिका और जापान के साथ जारी रखेंगे रक्षा सहयोग, बाइडन की चीन को चेतावनी

ताइपे। ताइवान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि सरकार देश की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अमेरिका और जापान सहित अन्य देशों के साथ रक्षा और गहरा सहयोग जारी रखेगी। विदेश मंत्रालय का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के द्वारा चीन को चेतावनी देने के बयान के बाद आया है।

जापान की राजधानी टोक्यो में क्वाड समिट से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कर दिया कि ताइवान को चीनी आक्रमण से बचाने में अमेरिका मदद करेगा। बाइडन ने चेतावनी दी और कहा कि चीन खतरे से खेल रहा है। हम ताइवान में शांति और स्थिरता का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमेरिका जापान और अन्य देशों के साथ दृढ़ता से खड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular