Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaदीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा शिविर व मेला का हुआ आयोजन

दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा शिविर व मेला का हुआ आयोजन

अवधनामा संवाददाता

सांसद ने पशुपालन विभाग द्वारा शुरू की जा रही मोबाइल वेटनरी यूनिट वाहन का किया शुभारंभ

अयोध्या । प0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा शिविर/मेला का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले का उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद द्वारा गौ पूजन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। सांसद ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए समस्त स्टालों का निरीक्षण किया।मेला स्थल से ही सांसद ने पशुपालन विभाग द्वारा शुरू की जा रही मोबाइल वेटनरी यूनिट वाहन का शुभारंभ किया। यह मोबाइल वेटनरी यूनिट वाहन द्वारा जनपद में आकस्मिक पशु चिकित्सा सेवाएँ पशुपालक के द्वार पर निशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी, मोबाइल वेटनरी यूनिट वाहन का टोल फ़्री नम्बर 1962 है जिसका संचालन केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत लखनऊ से किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अयोध्या ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के बारे में जानकारी देते हुए पशुपालकों से योजना का लाभ प्राप्त करने की अपील की इसके साथ ही पशुपालन में महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य एवं उससे उत्पन्न स्वरोजगार की सराहना की, पशुपालकों से पशुपालन में नवोन्वेषी तकनीकी अपनाने के साथ-साथ प्रगतिशील एवं सफल पशुपालकों से उनके अनुभवों को साझा करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक बीकापुर डॉ अमित सिंह चौहान ने पशुपालन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहाना की गयी तथा पशुपालकों को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। भाजपा ज़िलाध्यक्ष संजीव सिंह कार्यक्रम को सम्बोधित किया। सांसद द्वारा कृषि एवं पशुपालन के बारे में बोलते हुए बताया गया की ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन स्वरोजगार का एक मुख्य साधन है। पशु स्वास्थ्य के संबंध में बोलते हुए सांसद ने कहा कि स्वस्थ पशु ही अच्छा उत्पादन दे सकता है, अतः आरोग्य मेले के माध्यम से पशुओं के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक दवाएं प्राप्त कर अधिक से अधिक पशुपालक लाभान्वित हो, इसके साथ ही पशुपालकों को पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने की बात कही गई। सांसद द्वारा उरई से आयी श्रीमती विनीता द्वारा गोबर से बनाए गये उत्पाद, स्मृति चिन्ह आदि की प्रशंशा करते हुए सम्मानित किया गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं पशु चिकित्सा विशेषज्ञों ने पशुपालकों को पशुपालन एवं पशु स्वास्थ्य से सम्बंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। इफ़को के महा प्रबंधक आर के नायक ने उर्वरक एवं पशु आहार से सम्बंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। पपेट शो के माध्यम से विभागीय योजनाओं का रोचक प्रस्तुतिकरण किया गया। लोक गायिका प्रगति यादव द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति की गयी।अपर निदेशक डॉ. अरविन्द कुमार सिंह द्वारा पशुपालकों से कृषि एवं पशुपालन से सम्बंधित प्रश्न पूछा गया तथा सही जबाब देने वाले 100 पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया। अपर निदेशक, ने पशुपालन विभाग की विभिन्न जन एवं पशु कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।पशु आरोग्य मेले में 3505-बड़े पशु, 2270-छोटे पशु को स्वास्थ्य परामर्श तथा उपचार प्रदान किया गया। जिसमे से 2420 पशुओं की सामान्य चिकित्सा में 1085-पशुओं को कृमि नाशक दवापान, 370 पशुओं की बाँझपन चिकित्सा, 70 पशुओं का बंध्याकरण, 75 पशुओं की शल्य चिकित्सा किया गया। आरोग्य मेले में मंडल के अन्य जनपदों से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्सा विशेषज्ञों, पशु चिकित्सा संघ के प्रदेश अध्यक्ष, जनपद के समस्त पशु चिकित्साधिकारी, वेटनरी फार्मासिस्ट, पशुधन प्रसार अधिकारी व सम्मानित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular