Tuesday, March 18, 2025
spot_img
HomeMarqueeसमर्पिता महिला समिति ने संविदा कर्मियों को बांटे छाते

समर्पिता महिला समिति ने संविदा कर्मियों को बांटे छाते

 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/सिंगरौली नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के जयंत क्षेत्र की समर्पिता महिला समिति की अध्यक्षा-  किरण कुमार के मार्गदर्शन में बरसात के मौसम को देखते हुए संविदा कर्मियों को छातों का वितरण किया गया जिसमें संविदा सुरक्षा कर्मी भी शामिल रहे | कार्यक्रम के दौरान 65 लोग लाभान्वित हुए |
इस अवसर पर  समर्पिता महिला समिति की अध्यक्षा  किरण कुमार सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यायेँ उपस्थित रहीं |  कुमार ने कहा की बरसात के मौसम में काफी बीमारियाँ फैलती हैं जिसका ध्यान रखना बेहद आवश्यक है | उन्होंने सभी संविदा कर्मियों को बरसात के दौरान अपने घर व आस पास सफाई रखने तथा खाने पीने की वस्तुओं की स्वच्छता का ध्यान रखते हुए स्वस्थ रहने का संदेश दिया |
गौरतलब है कि पूर्व में भी समर्पिता महिला समिति के सौजन्य से समय समय पर  महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण के लिए अनेक कार्य किए जाते रहे हैं |
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular