Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurवाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अवधनामा संवाददाता

लखीमपुर खीरी। रोटरी, रोट्रेक्ट एवं इंट्रेक्ट क्लब लखीमपुर सेंट्रल ने स्थानीय लखनऊ पब्लिक स्कूल में “युवा होते बच्चों पर माता-पिता का नियंत्रण …. कितना सही कितना गलत” शीर्षक पर एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन आज प्रातः 9 बजे से स्कूल के ऑडिटोरियम मे कक्षा 6 से 8 जूनियर वर्ग तथा कक्षा 9 से 12 सीनियर वर्ग के बच्चों के मध्य किया । प्रतियोगिता का संयोजन व संचालन पूर्वाध्यक्ष रो. रश्मि मुकेश ने किया । जूनियर वर्ग में रिचा , करन , रिशांत , अक्षत , अथर्व, अनन्या , सहज , अधीरा आदि तथा सीनियर वर्ग में अनुष्का , अक्षत मिश्रा , प्रियांशी , वैभवी , हरशील , आशुतोष , आवंत्रिय , रुद्रांशी आदि बच्चों ने सहभागिता की । निर्णायक की भूमिका रो. मुकेश सक्सेना , आरती पालीवाल तथा अनुश्री गुप्ता ने निभाई। प्रतियोगिता मे विषय के पक्ष व विपक्ष में सभी वक्ताओं ने ज़ोरदार प्रस्तुति दी। जूनियर वर्ग में रिशांत भट्टाचार्य तथा अनन्या भारद्वाज को प्रथम तथा अक्षत बंसवार और अर्थव मिश्रा को द्वितीय पुरस्कार मिला । सीनियर वर्ग में हर्षित तथा वैभवी को प्रथम तथा प्रियांशी तथा रुद्रांशी को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। दोनो ही वर्गो को मिला कर अरुण मिश्रा व प्रियांशी को बेस्ट स्पीकर घोषित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल विजय सचदेवा तथा उनके स्टाफ का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ । क्लब की तरफ से अध्यक्ष रो. प्रतीक बरनवाल , सचिव रो. अरविंद मिश्रा,कोषाध्यक्ष प्रारूप मेहता समेत रो. डा. धर्मेंद्र पालीवाल, रो. शवल गुप्ता, रो रतन शेखर, रो राकेश गुप्ता (गोल्डी) , रो प्रदीप गुप्ता , रो अनुज अग्रवाल , रो समर्थ गुप्ता , रोटरेक्ट क्लब अध्यक्ष सृजन गुप्ता , सचिव कोमल अग्रवाल , आयुष अग्रवाल समेत बहुत से सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular