Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeयुवक की संद‍िग्‍ध अवस्‍था में म‍िली लाश, पुल‍िस जांच में जुटी

युवक की संद‍िग्‍ध अवस्‍था में म‍िली लाश, पुल‍िस जांच में जुटी

शहर के सिरगिट्टी थानांतर्गत यदुनंदन नगर के गोकने नाले के पास एक तबेले में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कार्रवाई में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान अज्जू साहू के रूप में हुई है, जो सब्जी बेचने का काम करता था। आज गुरुवार सुबह उसकी लाश घर के बाजू स्थित तबेले के पास मिली है। संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने पर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनाें ने बताया कि मृतक नवरात्रि के जगराते का कार्यक्रम देखने गया था। देर रात घर लौटा था। दाेबारा घर से कब न‍िकला हम लोगों को पता नहीं चला। आज सुबह उसकी लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular