Sunday, March 15, 2026
spot_img
Homekhushinagarअर्ध विक्षिप्त अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

अर्ध विक्षिप्त अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

अवधनामा संवाददाता

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित झांगा चौराहे से सटे एक पुलिया पर शुक्रवार को लगभग 11 बजे दिन में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी जा रही है। स्थानीय लोगो का कहना है उक्त अज्ञात व्यक्ति अर्ध विक्षिप्त अवस्था में 3-4 दिनों से चौराहे पर घूम रहा था। शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे उक्त अज्ञात व्यक्ति झांगा चौराहे से सटे उत्तर तरफ एक पुलिया पर लेटा हुआ था, जो मृत अवस्था में पड़ा था। आते जाते लोगो ने इसकी जानकारी हाटा कोतवाली को दी। सूचना पाकर एस आई हाटा अभय नारायण यादव पुलिस टीम के साथ मौके पहुँच कर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त न हो सका। पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि उमेश सिंह के मौजूदगी में शव का पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular