Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeपोखरे में उतराया मिला शव पुलिस ने भेजा पीएम

पोखरे में उतराया मिला शव पुलिस ने भेजा पीएम

अवधनामा संवाददाता

बांसी सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के कुदारन के पोखरे में उतराई लाश को ग्रामीणों द्वारा देखा गया। सूचना पर पहुंचे तहसील दार राघवेंद्र व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने शव को बाहर निकलवा कर पीएम हेतु भेजवा दिया।
रविवार पूर्वान्ह लगभग 11 बजे एक इंशानी शव को ग्रामीणों द्वारा गाँव के बगल स्थित पोखरे में उतराया हुआ देखा गया। सूचना पर प्रशासन की उपस्थिति में शव को पानी के बाहर निकलवाया गया। ग्राम निवासी इंसान अली के रुप में शव की शिनाख्त हो गई। आवश्यक विधिक कार्यवाई के उपरांत पुलिस शव को कोतवाली ले गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पीएम हेतु भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular