Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeडीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति ने ग्राम पंचायत सरौरा कलां का किया औचक निरीक्षण

डीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति ने ग्राम पंचायत सरौरा कलां का किया औचक निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता

कमलापुर (सीतापुर)। जिले के विकासखंड कसमण्डा की ग्राम पंचायत सरौरा कलां में कराए गए विकास कार्यों का जिला विकास अधिकारी हरीश चंद्र प्रजापति औचक निरीक्षण किया और ग्राम पंचायत में विकास कार्यों व साफ सफाई का जायजा लिया। खामियां देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, तकनीकी कर्मचारी, समेत सफाई कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाई ग्राम पंचायत में लापरवाही करने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों प्रति नाराजगी व्यक्त की। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए समस्त विकास कार्यों को सही से कराने के निर्देश दिये। विकासखण्ड कसमण्डा की ग्राम पंचायत सरौरा कलां का निरीक्षण करने डीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति शुक्रवार की शाम पहुंचे। जहां उन्होंने इन पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यों, संपर्क मार्ग व नाली की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांची। साथ ही कायाकल्प योजना के तहत बने शौचालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्कूल में अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान तकनीकी कर्मचारी व सफाई कर्मचारी व पंचायत मित्र के प्रति जिला विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने ग्राम सचिव व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से सभी विकास कार्यों को गंभीरता से लेते हुए जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। इसके बाद ग्राम पंचायत सरौरा कला में मनरेगा योजना में कराए गए कार्य, सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular